Jaunpur: महिला चेतना समिति ने राशन पेंशन एवं मनरेगा पर की जनसुनवाई || #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में महिला चेतना समिति व सहयोग लोक चेतना समिति केराकत के तत्वावधान में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा गीत से हुआ। तत्पश्चात विभिन्न गावों से आये 50 से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने अपनी समस्याएं रखीं। लोक चेतना समिति के ब्लाक संयोजक अनिल कुमार ने कार्यक्रम के विषय और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू हुआ।
मनरेगा में काम न मिलने पर महुली की अमरावती, आवेदन के बाद भी काम न मिलने पर, घुड़दौड़, राकेश गोबरा रामजीत, कार्य स्थल पर बुनियादी सुविधाओं के न होने पर सोनी सोहनी, मेठ की समस्या पर किरन, पेंशन पर सूखा, धर्मा, रविता, बाबू लाल व खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत राशन की समस्या पर घटतौली पर पूनम उदयचंद्रपुर, आशा देवराई से अपने पंचायत में आ रही समस्याओं को रखा।
दिव्यांग बाबू लाल भैंसा ने बताया कि हम दोनों दिव्यांग है। न पेंशन मील रहा है और न ही राशन कॉर्ड बना है। समस्याओं की सुनवाई खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव व मनरेगा विभाग से संजय आजाद ए.पी.ओ ने किया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन लोक समिति संयोजक अनिल कुमार ने किया।
इस अवसर पर कृष्णकान्त यादव (खंड विकास अधिकारी), संजय आजाद (ए.पी.ओ), जैस यादव (ए.डी.ओ पंचायत), धनपत नारायण जेई, लोक चेतना समिति से ज्योति, दीपमाला, सरिता, शीला, ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवराई, बरईछ, रामगढ़, सोहनी, उदयचंद्रपुर, गोबरा, बराई, गुलरा, महुली, घुड़दौड़, जमुआ,
भैंसा, उमरवार बंमबावन, नाऊपुर से राशन, पेंशन और मनरेगा से प्रभावित लगभग सैकड़ों लोग महिला पुरूषों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में आये लोगों को धन्यवाद ज्ञापन लोक चेतना समिति शीला ने दिया।
.jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।