Jaunpur: ग्राम पंचायत सचिवालय में निस्तारित करें गांव की समस्याएं || #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
निगोह। सुशासन सप्ताह के तहत बुधवार को बरसठी विकासखंड के बेलौनाकला गांव में चौपाल लगाकर बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिवार रजिस्टर नकल, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, खसरा,
खतौनी आदि सेवाओं को पंचायत सचिवालय के माध्यम से ही ग्रामीणों को सुविधाएं दी जाएं। पंचायत सहायक और जन सेवा केंद्र संचालक के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण किया जाए। खंड विकास अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी ने बरसठी क्षेत्र के बेलौनाकला गांव में ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनें और मौके पर ही निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर रहने को कहा। ताकि गांव का विकास हो सके। बीडीओ प्रवीण त्रिपाठी ने पंचायत भवन में साफ सफाई का निरीक्षण किया तथा पंचायत सहायक को समय से पंचायत भवन पर बैठने व ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के भी निर्देश दिया।
ग्रामप्रधान द्वारा मनरेगा कार्य व पक्के कार्य तथा कायाकल्प के तहत विद्यालयों में होने वाले कार्यो की गुड़वक्ता के विषय में भी चर्चा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी धनुषधारी ,रोजगार सेवक जियालाल, ग्राम प्रधान इसरावती देवी व उनके पुत्र सुधांशु विश्वकर्मा ,सदस्य संजय, हीरा, आत्मा, राजदेई, हेमा, क्षमा, शिवाकांत समेत गांव के बसंतलाल गौड़, चंचल, अंकित, संतराज दुबे आदि मौजूद रहे

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।