• Breaking News

    जौनपुर : साइबर अपराध की जानकारी ही बचाव : ओपी जायसवाल #jaunpur


    जौनपुर. पुलिस महानिदेशक उ.प्र. के आदेशानुसार साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाओं को साइबर जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार के नेतृत्व में साइबर क्राइम से संबंधित बचाव की जानकारी दी गई. सोशल मीडिया के उपयोग के साथ-साथ क्यूआर कोड, ई-वॉलेट से होने वाले फ्रॉड व एटीएम संबंधित होने वाले फ्रॉड से बचाव के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर मित्रों से रुपये मांगने का धंधा जोरों पर

    साइबर विशेषज्ञ ओमप्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जीवन भर की कमाई एक झटके में गंवाने वाले लोगों में यदि जागरूकता आ जाए तो लोग ठगी का शिकार न हो. साइबर फ्रॉड के लगातार बढ़ते मामले और उससे निजात पाने के कई तरीके समय-समय पर बताए जाते हैं. फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर मित्रों से रुपये मांगने का धंधा इन दिनों काफी जोरों पर है. हनी ट्रैपिंग जैसे मामलों में लोगों को इस तरह के फ्रॉड के प्रति जागरूक रहना चाहिए. अपने सोशल साइट्स का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे तथा पासवर्ड में कभी भी अपना मोबाइल नम्बर या जन्मतिथि नहीं रखें.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad