• Breaking News

    जौनपुर, शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय दो दिन बंद

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। जनपद में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 23 एवं 24 दिसम्बर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को केवल विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

    यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि में विद्यालयों के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा विभागीय कार्य, SIR अभियान एवं अन्य सौंपे गए शासकीय दायित्वों का निर्वहन नियमित रूप से करेंगे।

    सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad