जौनपुर में पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News


जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर जिले की सरपतहाँ पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कुल पांच पुरुष और दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी को संबंधित न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में और थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में 16 दिसंबर 2025 को यह अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग किए जाने की प्रबल आशंका थी। समय रहते की गई इस पुलिस कार्रवाई से किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
इस कार्रवाई को सफल बनाने में उपनिरीक्षक कमलकिशोर राय उपनिरीक्षक हरेराम यादव और उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव सहित सरपतहाँ थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।