• Breaking News

    जौनपुर, ट्रेन के आगे कूदा रेलकर्मी, सिर धड़ से अलग; जेब से मिले सुसाइड नोट से पता चली बड़ी वजह

    Jaunpur Update News 

    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। वाराणसी-जफराबाद रेल प्रखंड पर स्थित त्रिलोचन महादेव स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर तैनात क्षेत्र के लहंगपुर अटहनू निवासी 29 वर्षीय कंचन यादव ने शुक्रवार की दोपहर गांव के पास ही मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पूर्व जेब में लिखकर रखा गया सुसाइड नोट मिला है।


    इसमें उसने अपनी पत्नी व ससुरालीजन की प्रताड़ना से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    ड्यूटी के दौरान दोपहर करीब 12 बजे कंचन यादव अपलाइन पर मालगाड़ी आती देख रेल पटरी पर सिर रखकर लेट गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जलालपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष राज कुमार तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। तलाशी के दौरान जेब से सुसाइड नोट मिला।

    इसमें कंचन यादव ने आरोप लगाया है कि पत्नी प्रियंका यादव, ससुर विजय यादव, मौसेरे ससुर योगेश यादव व ममिया ससुर रमेश यादव एक लाख रुपये की मांग करते हुए बराबर परेशान करते रहे।

    इससे आजिज आकर वह जान दे रहा है। मृत कंचन यादव के पिता मोखई यादव की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने प्रक्रिया पूरी की।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad