• Breaking News

    लोकबंधु राजनरायन जी का जीवन ग़रीबों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है:-राकेश मौर्य

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज 31 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को समाजवादी पार्टी के सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजवादी आंदोलन के प्रतीक, गरीबों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित लोकबंधु राज नारायण जी की पुण्यतिथि सादगी पूर्ण वातावरण में मनाई गई।

    सर्वप्रथम उपस्थित पार्टीजनों ने लोकबंधु राज नारायण जी के चित्र पर पुष्प अर्पित का नमन किया। 

    जिला महासचिव आरिफ हबीब ने गोष्ठी आयोजित कर उनके भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनो एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित जीवन दर्शन पर चर्चा कराते हुए विचार विमर्श कर उनके पदचिन्हों पर चलने का पुनः संकल्प लिया।

    गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ राममनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्रदेव जी के पदचिन्हों पर चलकर लोकबंधु राजनरायन जी ने सदैव स्वतंत्रता आंदोलनों से लेकर, शोषितों, गरीबों की मज़बूत आवाज़ बने और लोकतंत्र व समाजवाद के प्रतीक बने।
    उनका पूरा जीवन ग़रीबों, शोषितों और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। आज फिर उनके रास्ते पर चलने का पुनः संकल्प लेते हुए 2027 में समाजवादी सरकार बनाकर उनके आदर्शों पर चलकर लोक कल्याणकारी कार्य किए जाने का संकल्प लेते हैं।

    गोष्ठी को वरिष्ठ नेता प्रभानंद यादव ने भी संबोधित किया।

    गोष्ठी में मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष गण हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, गामा सोनकर, निज़ामुद्दीन अंसारी, अशोक निषाद, गुड्डू सोनकर, संदीप यदुवंशी, दीपक विश्वकर्मा धीरज बिंद, सुनील वासुदेव यादव, सेराज दरोगा, महताब सिद्दीकी, हरिश्चंद प्रभाकर, केशजीत बिंद, जे पी यादव एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

    गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad