Jaunpur News: कोतवाली पुलिस ने 125 बंडल अवैध चाइनीज माँझा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Jaunpur Update News
जौनपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध और प्रतिबंधित चाइनीज माँझा की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बुधवार 12 दिसंबर 2025 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोदकरपुर मोहल्ले में छापेमारी करते हुए आरोपी की किराना एवं पतंग की दुकान से 125 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज माँझा बरामद किया। बरामद माँझे का कुल वजन 61.458 किलोग्राम बताया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इब्राहिम उर्फ पप्पू अट्टा पुत्र स्व. मो. फारूख उर्फ नवाब निवासी बोदकरपुर, थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से चाइनीज माँझा की अवैध बिक्री में सक्रिय था, जो मानव एवं पक्षियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पहुंचाता है।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 367/2025 पंजीकृत किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 223 बी/293/125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम–1986 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।