• Breaking News

    Jaunpur News: शिक्षक की चाइनीज मांझे से दर्दनाक मौत के बाद जौनपुर में प्रदर्शन – 50 लाख मुआवजे व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की माँग

    Jaunpur Update News 

    एनजीटी के 8 साल पुराने आदेश की खुली अवहेलना: जौनपुर में फिर चाइनीज मांझे ने ली शिक्षक की जान

    प्रतिबंधित मांझे से 4 मौतें, प्रशासन मौन – नागरिकों ने DM-SP को घेरा

    जौनपुर। जिले के जिम्मेदार नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अधिवक्ता विकास तिवारी की अगुवाई में आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को चाइनीज मांझा (सिंथेटिक/नायलॉन धागा) तथा प्लास्टिक धागे पर पूर्ण प्रतिबंध के प्रवर्तन में विफलता एवं हालिया दुखद मौतों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पूर्व में दिनांक 10 जनवरी 2025 को दिए गए ज्ञापन का अनुवर्ती है, जिसमें जिले में प्रतिबंधित मांझा की अवैध बिक्री एवं उपयोग की शिकायत की गई थी।
    ज्ञापन में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिनांक 11 जुलाई 2017 के निर्णय का हवाला दिया गया है, जिसमें चाइनीज मांझा, नायलॉन/प्लास्टिक धागे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। 

    कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की कथित लापरवाही पर गंभीर चिंता व्यक्त की, जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष कई दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें चार मौतें तथा दर्जनों घायल होने की घटनाएं शामिल हैं। विशेष रूप से, दिनांक 11 दिसंबर 2025 को शास्त्री ब्रिज पर 40 वर्षीय शिक्षक श्री संदीप तिवारी की प्रतिबंधित चाइनीज मांझा से हुई दुर्घटना में असामयिक मौत का उल्लेख किया गया।

    ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें की गई हैं: जिले में चाइनीज मांझा/सिंथेटिक धागे की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर विशेष अभियान चलाकर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए, तथा दोषियों के विरुद्ध पर्यावरण, पशु क्रूरता एवं अन्य कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

    मृतक शिक्षक श्री संदीप तिवारी के परिवार को प्रशासन की लापरवाही के परिणामस्वरूप हुई मृत्यु के कारण 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता/क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान की जाए।

    मांझा का उपयोग एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की जाए।

    जन जागरूकता के लिए सार्वजनिक घोषणाएं, पोस्टर एवं मीडिया कैंपेन चलाए जाएं।

    पूर्व ज्ञापन पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 7 दिनों में उपलब्ध कराई जाए तथा भविष्य की योजना साझा की जाए।

    ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि क्षतिपूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीप तिवारी के प्रकरण में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है तथा पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी, जो एक नजीर बनेगी।

    इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विकास तिवारी,अतुल सिंह, आशीष शुक्ल,सुधीर सिंह विद्रोही,अंकित यादव, शिवराज यादव, कुलदीप यादव,राजकुमार प्रजापति, रंजीत यादव, एवं अन्य उपस्थित रहे। 

    कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च न्यायालय या एनजीटी में याचिका दायर करने को बाध्य होंगे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad