• Breaking News

    Jaunpur News: चाइनीज मांझा से बचाव के लिये शास्त्री पुल पर लगवाये गये तार

     Jaunpur Update News

    जौनपुर। नगर के शास्त्री पुल पर चाइनीज मांझा की चपेट में आने से एक अध्यापक की गला कटने से मौत हो गयी। इस घटना से पूरा जनपद दहल उठा। चाइनीज मांझा की इस घटना की जानकारी होते ही सदर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा गम्भीर हो गये उन्होंने तत्काल अपने प्रतिनिधि मनोज मौर्या से नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से वार्ता करके शास्त्री पुल तथा सद्भावना पुल के ऊपर लोहे का तार लगाने को कहा, ताकि भविष्य में पुल के ऊपर किसी भी व्यक्ति को चाइनीज मांझा के चलते कोई घटना नहीं हो सके। इस पुल से आने-जाने वालों को राहत मिल सके।

    सांसद जी के आदेश पर उनके प्रतिनिधि श्री मौर्य ने बताया कि इस दौरान जनपद के उच्चाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे जनपद में जहां भी चाइनीज मांझा बेचे जा रहे हैं, उन सभी दुकानदारों को चिन्हित करते हुये कार्यवाही करने का निर्देश दिया, ताकि जनपद में किसी और व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटना ना हो सके। साथ ही प्रतिनिधि श्री मौर्य ने अपनी देख—रेख में दोनों पुल पर तार लगवाया। साथ ही लोगों से अपील किया कि जानलेवा मांझा न प्रयोग किया जाय और न ही किसी को करने दिया जाय।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad