जौनपुर, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News


जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील मड़ियाहूं के सभागार में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्यवाही सतत रूप से गतिमान है। इसके अंतर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा चिन्हित विभिन्न प्रकार के डिफरेंसेज का सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें जेंडर मिसमैच, आयु अंतर (एज गैप), डुप्लीकेट प्रविष्टियां, मृतक मतदाताओं का डाटा सत्यापन एवं री-वेरिफिकेशन शामिल है।
उन्होंने बताया कि नो-मैपिंग डाटा को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप करने का कार्य भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर पर सभी कार्यों का समुचित ढंग से निष्पादन किया जा रहा है तथा जो कार्य अभी अवशेष हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजरों से संवाद कर कहा कि जो भी विसंगतियां सामने आई हैं, उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ईआरओ नवीन सिंह सहित सुपरवाइजर, बीएलओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।