• Breaking News

    जौनपुर में तेरहवीं में गए हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में मंगलवार की रात तेरहवीं में गए हिस्ट्रीशीटर गांव निवासी 24 वर्षीय स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई वहीं, स्वजन में कोहराम मच गया। मौके पर एएसपी आतिश कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। छोटू पर 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में वह जमानत पर छूटकर आया था।

    छोटू गांव के ही बृजभान तिवारी के घर तेरहवीं का निमंत्रण खाने अपने बड़े भाई सानिध्य उर्फ लकी के साथ गया था। किसी का फोन आने पर वह करीब तीन सौ मीटर दक्षिण गांव की सीमा पर स्थित तालाब पर चला गया। जहां बदमाशों ने उसके कनपटी में सटाकर गोली मार दी। साथ गए युवक ने आकर जानकारी दी। खबर मिलते ही हलचल मच गई।

    स्वजन उसे घायलावस्था में सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। मौके पर एएसपी आतिश कुमार सिंह, सीओ सुनील चंद तिवारी, स्वाट टीम सहित कई थानों की फोर्स जांच- पड़ताल में जुट गई। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पिता विजय कुमार सिंह बिज्जू की 26 जून 2004 को शाहगंज रोड पर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad