जौनपुर, रात में छात्रों के गुटों में मारपीट, पथराव के बीच चार हिरासत में #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News

जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,सिद्दीकपुर में सोमवार की देर शाम करीब सात बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब मेडिकल कालेज के बाहर शुरू हुआ विवाद हास्टल परिसर तक पहुंच गया।

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का एक छात्र अपनी महिला मित्र के साथ मेडिकल कालेज के बाहर खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चार छात्र जो नशे की हालत में बताए जा रहे थे, वहां पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे।
मेडिकल कालेज के बाहर हुई कहासुनी के बाद आरोपित छात्र वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे हास्टल परिसर तक पहुंच गए और मारपीट पर आमादा हो गए। इस घटना से मेडिकल कालेज के छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया और माहौल तेजी से तनावपूर्ण हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही हास्टल परिसर में 50 से अधिक एमबीबीएस छात्र एकत्र हो गए और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों को घेरकर पकड़ लिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव की भी सूचना है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।