जौनपुर, बाइक पर सुरक्षा गार्ड लगाकर लोगों को किया जागरूक #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। बीते दिनों चाइनीज मांझा से हुए एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों में भय सा बन गया है। इसी को देखते हुए निषाद पार्टी के नगर अध्यक्ष आशीष निषाद ने नगर सद्भावना पुल पर अपने साथियों के साथ एक पहल की है। उन्होंने चाइनीज मांझा से बचने के लिये अपने बाइक के आगे एक सुरक्षा गार्ड लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है।
इस दौरान बातचीत में उन्होंने बताया कि जनपद में चाइनीज मांझे से आये दिन दुर्घटना होती चली आ रही है जिससे पूरे जनपद के लोगों में दहशत व्याप्त है। लोग बाइक चलने में भी डर रहे हैं। इसी को देखते हुए हमने अपने बाइक पर सुरक्षा गार्ड लगाकर लोगों को भी इसे फॉलो करने की अपील किया है।
इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज सुशील मिश्रा ने आशीष निषाद, राहुल प्रजापति, समाजसेवी सर्वेश सिंह के कार्यों की सराहना की और साथ ही इस अभियान में हरसंभव मदद करने का वादा किया। इस मौके पर गौतम निषाद, पिंटू निषाद, तरुण वर्मा, रवि निषाद, अजय कुमार निषाद, हिमांशु मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।