विद्या भारतीय द्वारा सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 

जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारी नाथ में गुरुवार को विद्या भारतीय द्वारा सप्त शक्ति संगम द्वारा मातृ शक्ति वन्दन, नारी की गरिमा व शक्ति, ज्ञान की ज्योति और संस्कृति व संस्कारों की पवित्र धारा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा, कला, पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय पांच महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सीमा सिंह (परामर्शदाता, जिला महिला चिकित्सालय, जौनपुर), उर्वशी सिंह (अधिवक्ता, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट), डॉ. वंदना सरकार (प्रधानाध्यापक) व डॉ. ज्योति सिंह द्वारा वाग्ग देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। छात्राओं ने रानी लक्ष्मी, रानी अहिल्याबाई आदि विभूतियों का रूप धर नारी शक्ति पर प्रखर विचार प्रस्तुत किये। जिस पर उन्हें खूब वाहवाही मिली।
बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सीमा सिंह ने भारत के विकास में मातृशक्ति के योगदान विषय पर कहा कि भारत के विकास की नींव मातृ शक्ति के अद्वितीय योगदान पर टिकी है। नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रेरक भी रही है। डॉ. उर्वशी सिंह ने कहा मातृ शक्ति के बिना भारत का समग्र विकास अधूरा है। जब नारी सशक्त होती है, तब समाज समृद्ध होता है और राष्ट्र प्रगति की नई ऊँचाइयों को छूता है।

इसलिए मातृ शक्ति का सम्मान, सशक्तिकरण और समान अवसर ही विकसित भारत की कुंजी है। विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में योगदान को लेकर मातृ शक्तिया प्रीति गुप्ता, वंदना यादव, साधना खरवार, पुष्पांजलि साहू व पत्रकारिता क्षेत्र में रजनी सोनी को सम्मानित किया गया। मंचासिन संकुल प्रमुख कल्पना सिंह ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे, कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्या वंदना अस्थाना ने किया।
विद्यालय के प्राधानाचार्या गणेश दत्त उपाध्याय ने कार्यक्रम में आये हुये सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन साधना दूबे, अरूसी मौर्या ने किया। धन्यवाद ज्ञापित आरती प्रजापति, सोनी निषाद, अंजली मौर्या, शालिनी श्रीवास्तव, रचना सोनकर इत्यादि।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।