• Breaking News

    जौनपुर, ढाई किलो चायनीज मांझा जब्त, एक गिरफ्तार #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर के बदलापुर कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित चायनीज मांझा की अवैध बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ढाई किलोग्राम चायनीज मांझा और सिंथेटिक धागा बरामद किया है।

    यह कार्रवाई 18 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या 08, ग्राम भलुवाही क्षेत्र में प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचा जा रहा है।

    सूचना पर उपनिरीक्षक मुन्ना राम ने हमराही पुलिस बल के साथ मौके पर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने लजीज अहमद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ उर्फ विपत, निवासी थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।

    तलाशी के दौरान अभियुक्त लजीज अहमद के पास से 2.5 किलोग्राम प्रतिबंधित चायनीज मांझा और सिंथेटिक तागा मिला। यह मांझा अत्यधिक धारदार और खतरनाक होता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों और पक्षियों को गंभीर चोटें लगने का खतरा रहता है। इसी कारण शासन ने इसके निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है।

    इस संबंध में बदलापुर थाने में मु0अ0सं0 511/25 धारा 223(B), 293/125 बीएनएस और 5/5 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक मुन्ना राम, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण पाण्डेय और महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा शामिल रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad