जौनपुर, पुलिस के लिए सिर दर्द बना भाजपा नेता की गाय चोरी का मामला #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 
जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। भाजपा नेता व दूधिया समाज के अध्यक्ष की गाय चोरी का मामला पुलिस के लिए सर दर्द बन गया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मोहल्ला तारापुर तकिया निवासी रमेश कुमार यादव की गाय घर के सामने बंधी हुई थी। 14 दिसंबर की रात्रि को अज्ञात चोरों के गिरोह ने इनकी गाय को चुरा लिया गया है।

सुबह होते ही रमेश यादव ने अपने गाय को ढूंढने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन इनकी गाय कहीं नहीं मिली। थक हारकर रमेश यादव ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दिया। सरायपोख्ता चौकी प्रभारी और उनके सहयोगी जवानों ने गाय को तलाशने में आस पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में फुटेज तलाश किया। दूसरी तरफ सुबह से लेकर शाम तक रमेश मोटरसाइकिल लेकर आस पास के इलाके में गाय को तलाशने में जुट जाते हैं और वापस आकर पुलिस से भी सहायता मांग रहे हैं।
भाजपा नेता की गाय की चोरी पुलिस के लिए सर दर्द बन गई है। दूसरी तरफ भाजपा नेता ने चोरी गई हुई गाय की कीमत पचास हजार रुपए से अधिक आंकी गई है और यह भी बताया कि वह चार माह की गर्भ से थी। फिलहाल भाजपा नेता की गाय चोरी का मामला चर्चा का विषय बनी हुई है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।