• Breaking News

    जौनपुर, पुलिस बूथ पर चला बुल्डोजर, काम की राह हुई आसान #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। मीरगंज थानांतर्गत बंधवा बाजार में बने पुलिस बूथ को शुक्रवार की देर शाम बुल्डोजर चलाकर गिरा दिया गया। पुलिस बूथ गिर जाने से अब सड़क की दूसरी लेन भी जल्द फाइनल हो जायेगी। मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग का मछलीशहर और जंघई के बीच का सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

    इस सड़क पर बंधवा बाजार में भी डबल लेन महीनों पहले बन चुकी थी लेकिन पुलिस सहायता केन्द्र का यह कमरा सड़क का एक लेन पूरी तरह से घेरे हुआ था जिस कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।कई बार तो घने कोहरे से वाहन चालक इससे टकरा भी गये थे लेकिन गनीमत इस बात की रही की टकराने वालों को केवल हल्की-फुल्की चोट ही लगी।इस बूथ के टूट जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग का काम पूरी तरह से जल्द ही फाइनल हो जायेगा।
    गौरतलब है कि इसी बूथ के बगल ही नया पुलिस बूथ तैयार हो चुका है तथा उसका लोकार्पण भी कई महीने पहले हो चुका है ऐसे में पुराने पुलिस बूथ के टूटने से प्रशासनिक कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad