जौनपुर, एसएस पब्लिक स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews

जौनपुर। सिद्दीकपुर स्थित एस एस पब्लिक स्कूल में मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को स्वर्गीय समर बहादुर सिंह की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय 6-A साइड अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल अधिकारी अशोक सोनकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। टूर्नामेंट में जनपद के प्रमुख विद्यालयों एस एस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर, डालिम्स सनबीम स्कूल, माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय तथा डॉ. रिजवी लर्नर्स के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

आयोजन के दौरान सभी टीमों ने मार्चपास्ट के माध्यम से अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। खिलाड़ियों ने खेल के अनुशासन और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। इसके बाद खेल कप्तानों ने ओलंपिक मशाल थामी और शांति एवं खेल भावना के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गए।
मुख्य अतिथि अशोक सोनकर ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। उद्घाटन समारोह के अंतर्गत खेले गए पहले मुकाबले में एस एस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर ने डालिम्स सनबीम स्कूल को 2-0 से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय ने डॉ. रिजवी लर्नर्स को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक विनय गुप्ता एवं रोमी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।