• Breaking News

    समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक एवं नवनिर्वाचित एमएलसी द्वय का भव्य स्वागत-अभिनंदन समारोह संपन्न #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews
    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक तथा नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी श्री लालबिहारी यादव एवं स्नातक एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा का स्वागत व अभिनंदन समारोह शनिवार, 07 नवंबर को नगर के होटल जेएमएस ग्रैंड (JMS Grand) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य ने की।

    कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब ने किया और सदन को बैठक के एजेंडे से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य द्वारा दोनों नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को बुके भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, मोहम्मद अरशद खान, श्रद्धा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव, डॉ. अवधनाथ पाल, शिक्षक एमएलसी चुनाव के मंडल प्रभारी दीपचंद राम, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सहप्रभारी व जिला महासचिव आरिफ हबीब सहित प्रांतीय, जिला एवं विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारियों तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों ने माल्यार्पण व बुके भेंट कर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया।

    समारोह के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी श्री लालबिहारी यादव एवं स्नातक एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा ने अपनी ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    दोनों नेताओं ने कहा, "इस जीत ने समाजवादी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संकल्प को नई ऊर्जा दी है। अब 2027 के विधानसभा चुनाव का लक्ष्य सामने है। हम सभी पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मेहनत करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करेंगे।"

    अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य ने सभी विधानसभा अध्यक्षों एवं संगठन के पदाधिकारियों से राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही आगामी चुनावों में विजय की नींव बनेगी। अंत में जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य एवं जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, जयहिंद यादव, विवेक रंजन यादव, संजय राजभर, पूर्व प्रदेश सचिव राजन यादव, कलीम अहमद, शकील अहमद, रुखसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, महेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप यादव 'नैपाल', सुरेश यादव, राजेंद्र यादव, राजेंद्र यादव 'टाइगर', इरशाद मंसूरी, हीरालाल विश्वकर्मा, गामा सोनकर, उमाशंकर पाल, केशजीत यादव, अवधेश पटेल, डॉ. सरफराज खान, पूर्व प्रमुख रामपति यादव, कैलाशनाथ यादव, महावीर यादव, अनवारूल हक गुड्डू, राघवेंद्र यादव, जिला सचिव राजदेव पाल, गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, भूपेश पाण्डेय, अजय मौर्य, अफरोज हुसैनी, कमलेश यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, रामू मौर्य (एडवोकेट), निजामुद्दीन अंसारी तथा राम अकबाल यादव उपस्थित रहे।

    साथ ही फ्रंटल संगठनों के प्रमुख व वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक यादव नायक, दिलीप प्रजापति, अच्छेलाल गौतम, अमित कुमार गौतम, श्यामनारायण बिंद, डॉ. हसीन, अरशद कुरैशी, कमालुद्दीन अंसारी, अकरम मंसूरी, नज्मे आलम, डॉ. सुजीत पटेल, प्रीतम पटेल, दिनेश फौजी, अनिल फौजी, वीरू यादव, आजाद यादव, विकास यादव 'बबुआ', विकास यादव 'बिंदुली', विकास यादव 'धर्मादेवी', संजय यादव, ऊषा जायसवाल, शर्मिला रमेश, सोनी यादव, सोनी सेठ, पूनम यादव, शबीना बेगम, सुशीला यादव, पिंकी गुप्ता, शिवांगी यादव, रेणु खटिक सोनकर, अरविंद यादव, प्रदीप पाल, डॉ. दशरथ, राजेश यादव, रामकेश बिंद, आलोक कुमार यादव, रवि यादव, इन्द्रसेन यादव, जितेंद्र निषाद, यादवेंद्र यादव, बृजभूषण यादव सहित कई प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad