महाराष्ट्र में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित, 8 की मौत
HIGHLIGHT
- भारत में 78, 000 से ज्यादा कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले
- भारत में 2500 अधिक लोगों की कोरोना वायरस (COVID-19)से मौत
- महाराष्ट्र में 25,000 से ज्यादा कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले
महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार राज्य में 1001 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित हो गए हैं। इनमें 851 एक्टिव केस है, 142 लोग ठीक हो गए हैं और 8 लोगों की मौते हो गई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले की 218 घटनाएं हुई हैं और इसके लेकर 770 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। राज्य में 25,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 78,003 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 49,219 एक्टिव केस हैं और 26, 234 मरीज ठीक हो गए हैं। 2549 लोगों की मौत हो गई है।
14 May,2020

12:30 PM
कर्नाटक में अब तक 981 मामलों की पुष्टि
कर्नाटक में कल शाम 5 बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना वायरस के 22 मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 981 हो गई है। इनमें से 456 लोग ठीक हो गए हैं और 35 लोगों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।22 more #COVID19 cases reported in Karnataka between 5 pm yesterday & 12 pm today. Total number of cases in the state is now at 981, including 456 discharged & 35 deaths: State Health Department30 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं- 12:20 PM
आंध्र प्रदेश में अब तक 2100 मामलों की पुष्टि
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आ गए हैं। राज्य में अब तक 2100 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1192 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।36 new #COVID19 positive cases were reported in Andhra Pradesh in the last 24 hours. The total number of positive cases in the state now stands at 2100, including 1192 discharged and 48 deaths: State Command Control Room, Andhra Pradesh33 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 12:15 PM
स्पेशल ट्रेनों से अब तक 45.30 करोड़ रुपये किराया इकट्ठा हुआ
भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेनों के लिए अब तक 2 लाख 34 हजार 411 यात्रियों ने टिकट बुक किए हैं। पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (PRS) से अब तक कुल 45.30 करोड़ रुपये किराया इकट्ठा किया है।2,34,411 passengers have booked tickets till now for special trains. Total Passenger Reservation System (PRS) fare collected till now is Rs 45.30 crores: Indian Railways90 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 11:43 AM
अब तक लगभग 12लाख प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश लौटे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में अब तक लगभग 12लाख प्रवासी मजदूर आ चुके हैं और उनके अनुसार 10 लाख प्रवासी मजदूर अभी और आने वाले हैं। 20-25 लाख तक प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश में आएंगे। इनमें ड्राइवर, प्लंबर, टेलर, अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले बहुत अच्छे कौशल के लोग हैं।हमारे पास अब तक लगभग 12लाख प्रवासी मजदूर आ चुके हैं, मेरा मानना है कि 10 लाख प्रवासी मजदूर अभी और आने वाले हैं। 20-25 लाख तक प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश में आएंगे। इनमें ड्राइवर, प्लंबर, टेलर, अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले बहुत अच्छे कौशल के लोग हैं: UP CM योगी आदित्यनाथ48 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 11:31 AM
महाराष्ट्र में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार राज्य में 1001 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इनमें 851 एक्टिव केस है, 142 लोग ठीक हो गए हैं और 8 लोगों की मौते हो गई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले की 218 घटनाएं हुई हैं और इसके लेकर 770 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।1001 police personnel have tested positive for #COVID19 in the state, of which 851 are active cases, 142 recovered & 8 deaths. There have been 218 incidents of assault on police personnel during the lockdown period & 770 accused have been arrested for the same: Maharashtra Police94 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 11:21 AM
पिछले 24 घंटों में CISF का कोई भी जवान कोरोना से संक्रमित नहीं पाया गया
पिछले 24 घंटों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का कोई भी जवान कोरोना से संक्रमित नहीं पाया गया है। देश भर में CISF में अबतक कुल 106 मामले सामने आ गए हैं।।No #COVID19 cases reported among Central Industrial Security Force personnel in the last 24 hours. Total cases among CISF personnel across the country stands at 106: CISF24 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 10:59 AM
राजस्थान और UP में एक्टिव केस से ज्यादा हुई डिस्चार्ज मरीजों की संख्या
राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) से ठीक हो कर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा हो गई है। राजस्थान में आज सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के 66 नए मामले सामने आ गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य में मरीजों की संख्या 4394 हो गई है और 122 लोगों की मौत हो गई है। 2575 लोग ठीक हो गए हैं और 1697 एक्टिव केस है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यूपी में 3729 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1902 लोग ठीक हो गए हैं। 1,744 एक्टिव केस हैं और 83 लोगों की मौत हो गई है। - 10:42 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी
विशेष आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। बता दें कि वित्त मंत्री इसे लेकर आज दूसरी बार प्रेस कॉन्फेंस करेंगी। इससे पहले उन्होंने बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फेंस की थी। मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का एलान किया था।Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman will address a press conference today at 4 PM. (file pic)267 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 10:31 AM
भारतीय रेलवे ने 30 जून 2020 तक के लिए सभी टिकटों को रद किया
भारतीय रेलवे ने 30 जून 2020 या उससे पहले यात्रा करने के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को रद कर दिया है। 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों की राशि रिफंड की जाएगी। सभी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें समयानुसार चलती रहेंगी।Indian Railways cancels all tickets booked to travel on or before June 30th, 2020. Refunds given to all tickets booked till 30th June 2020. All special trains and Shramik Special train to however ply as usual.929 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 10:27 AM
देश की रिकवरी रेट 33.63 फीसद हुई
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से संक्रमित अब तक 26,234 लोग ठीक हो गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार देश की रिकवरी रेट 33.63 फीसद हो गई है। - 10:13 AM
पटना से नई दिल्ली पहुंची स्पेशल ट्रेन
दिल्ली: पटना (बिहार)में राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) पहुंची। सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।Delhi: A special train, carrying passengers from Patna arrived at New Delhi railway station today. All passengers were screened after they reached the railway station, as per guidelines by govt. Sunil, a passenger says,"I'm happy that services resumed.Had no issue during journey"30 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 09:43 AM
राजस्थान में अब तक 4300 मामले सामने आए
राजस्थान में आज सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के 66 नए मामले सामने आ गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य में मरीजों की संख्या 4394 हो गई है और 122 लोगों की मौत हो गई है। 2575 लोग ठीक हो गए हैं और 1697 एक्टिव केस है।With 66 new positive cases of #COVID19 and 1 death reported in Rajasthan till 9 am today, the total number of positive cases and deaths rise to 4394 and 122 respectively. The number of recovered cases stand at 2575 while 1697 active cases remain in state: State Health Department33 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 09:39 AM
ओडिशा में आज सुबह 9 बजे तक 73 नए मामले
ओडिशा में आज सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 73 नए मामले सामने आए हैं। खोरधा में 3, गंजाम में 43, भद्रक में 9, जाजपुर में 17 सुंदरगढ़ में 2 मामले सामने आए हैं। इनमें से 71 अन्य राज्यों से लौट हैं और 2 मामले कंटेनमेंट जोन में पाए गए थे। कुल 611 मामले सामने आ गए हैं।73 new positive cases reported in Odisha till 9 am - 3 in Khordha, 43 in Ganjam, 9 in Bhadrak, 17 in Jajpur, 2 in Sundergar. 71 of these had returned from other states&2 cases were found in containment zone. Total positive cases 611: Info & Public Relations Dept, Odisha #COVID1954 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 09:03 AM
पिछले 24 घंटे में 3722 मामले सामने आए
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)का कहर थमता नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में 3722 मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 78,003 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 49,219 एक्टिव केस हैं और 26, 234 मरीज ठीक हो गए हैं। 2549 लोगों की मौत हो गई है। - 08:46 AM
लखनऊ: 982 सैंपल टेस्ट हुए- KGMU
समाचार एजेंसी एएनआइ लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के अनुसार बुधवार को 982 सैंपल टेस्ट हुए और इनमें से 28 पॉजिटिव पाए गए हैं।Out of the 982 samples tested yesterday for #COVID19, results of 28 are positive: King George's Medical University (KGMU), Lucknow36 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 08:11 AM
पीएम केयर्स फंड से कोरोना से जंग के लिए 3100 करोड़ रुपये जारी
पीएम केयर्स फंड से कोरोना से जंग के लिए 3100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर तेज हो रही राजनीति के बीच सरकार ने इस फंड से उनके आवागमन, खानपान, चिकित्सा जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। राज्यों को दिया गया यह फंड जिलाधिकारी और निगम आयुक्त के अधीन रहेगा। राज्यों में सरकारी की तरफ से चलाए जा रहे कोविड स्पेशल हास्पिटल में भारत में निर्मित 50 हजार वेंटिलेटर की आपूर्ति के लिए भी दो हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। जबकि वैक्सीन के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वैक्सीन विकास के लिए जारी फंड का उपयोग प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार की निगरानी में होगा। - 08:08 AM
मध्य प्रदेश: ट्रक और बस में टक्कर, आठ मजदूरों की मौत
मध्य प्रदेश के गुना में कल रात प्रवासी मजदूरों से भरी ट्रक और बस में टक्कर हो गई। इसमें आठ मजदूरों की मौत हो गई और 50 घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। सभी 8 मारे गए मजदूर महाराष्ट्र से यूपी में अपने गृहनगर जा रहे थे।Madhya Pradesh: 8 labourers dead & around 50 injured after the truck they were travelling in, collided with a bus in Cantt PS area in Guna last night. Injured persons shifted to district hospital.All the 8 killed labourers were going to their native places in UP from Maharashtra.308 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 07:57 AM
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर 6 प्रवासी कामगारों की तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर पैदल जा रहे 6 प्रवासी कामगारों की कल देर रात एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मौत हो गई। अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज।6 migrant workers who were walking along the Muzaffarnagar-Saharanpur highway killed after a speeding bus ran over them late last night, near Ghalauli check-post. Case registered against unknown bus driver.272 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 07:54 AM
गोवा में फिर कोरोना के मामले सामने आए
गोवा में फिर कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि रैपिड पीसीआर टेस्ट में आज 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी लोग मुंबई से गोवा आए हैं और किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं थे। इन्हें क्वारंटाइन किया गया है। उनके सैंपल की पुष्टि के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।Rapid PCR test of 7 persons has been found positive today. All 7 persons came to Goa from Mumbai, they all are asymptomatic. They have been put under quarantine. Their samples have been sent to Goa Medical College for confirmatory test: Goa CM Pramod Sawant151 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 07:46 AM
पश्चिम बंगाल में लगभग 2300 मामले
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस (COVID-19) के आज 117 मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 2290 हो गई है। इसमें 135 मौतें शामिल हैं। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।117 #COVID19 cases confirmed in West Bengal today. The total number of cases in the state is now at 2290, including 135 deaths. 72 deaths also occurred due to comorbidity: West Bengal Health Department58 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 07:45 AM
गुजरात में 9200 से अधिक मामले
गुजरात में कोरोना वायरस के 364 नए मामले सामने आए हैं। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 9268 मामले सामने आ गए हैं।364 new COVID19 positive cases reported in Gujarat in the last 24 hours; the total number of positive cases rise to 9268: Gujarat Health Department106 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 07:26 AM
मध्य प्रदेश में 4100 से ज्यादा मामले
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 4173 हो गई है। बुधवार को 187 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुासर राज्य में 1937 एक्टिव केस हैं और 232 लोगों की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।Number of #COVID19 cases climbs to 4173 in Madhya Pradesh, with 187 more people testing positive today. Number of active cases & deaths stands at 1937 & 232, respectively: Madhya Pradesh Health Department49 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं - 07:21 AM
महाराष्ट्र में 25,000 से अधिक केस
महाराष्ट्र में 25,000 से ज्यादा कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले सामने आ गए हैं। अकेले मुंबई में 15,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार बुधवार को महाराष्ट्र में 1495 मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 25,922 मामले सामने आ गए हैं और 975 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मुंबई में इस दौरान 595 मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हो गई। - 07:20 AM
भारत में 74 हजार से ज्यादा मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 74,281 मामले सामने आए हैं। 24,386 लोग ठीक हुए हैं और 2415 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 47,480 एक्टिव केस है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।