• Breaking News

    पूर्व MLA व जेजेपी नेता सतविंदर राणा शराब तस्‍करी में गिरफ्तार, MLA हॉस्‍टल में पुलिस का छापा

    चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व विधायक और जेजेपी नेता सतविंदर राणा को यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सतविंदर राणा को चंडीगढ़ के सेक्‍टर तीन स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्‍टल से देर रात गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पानीपत पुलिस की क्राइम ब्रांच ने की और बुधवार देर रात छापा मारा।
    पूर्व MLA व जेजेपी नेता सतविंदर राणा शराब तस्‍करी में गिरफ्तार, MLA हॉस्‍टल में पुलिस का छापा
    सतविंदर राणा राजौंद से दो बार विधायक रहे, पिछले विधानसभा चुनाव में जेजेपी टिकट पर हार गए थे
    जानकारी के अनुसार, हरियाणा एमएलए हॉस्टल में देर रात पानीपत क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड की। इसमें  शराब तस्करी के मामले में पूर्व विधायक सतविंदर राणा को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपित की गिरफ्तारी की परमिशन लेकर रेड की थी। क्राइम ब्रांच टीम पूछताछ के लिए देर रात ही लेकर निकल गई थी। इस रेड में चंडीगढ़ पुलिस कर्मी शामिल नहीं थे।
    जानकारी के अनुसार, इससे पहले रोहतक की क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर प्रवीण के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सेक्टर 50 की ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी के एक शराब तस्करी के मामले में रेड की थी। रेड के दौरान क्राइम ब्रांच को 90 लाख रुपए की नगदी, पिस्टल और लग्जरी गाड़ी बरामद हुई थी।
    पूर्व एमएलए सतविंदर राणा को पहले चेक बाउंस के मामले में कोर्ट में उपस्थित न होने के कारण भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। पंचकूला की जिला अदालत ने 30 अक्टूबर 2018 को चंडीगढ़ निवासी संदीप सेठी को दिए गए 40 लाख रुपये के चार चेक बाउंस होने पर राणा को भगोड़ा घोषित किया था।
    बता दें कि सतविंदर राणा राजौंद से दो बार एमएलए रह चुके हैं और 2019 का विधानसभा चुनाव उन्होंने कलायत विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में  राणा ने 37 हजार वोट प्राप्त किया था। राजौंद हल्का खत्म होने के बाद राणा ने अपनी राजनीति कलायत से करनी शुरू की और इन्हें जननायक जनता पार्टी का राजपूत चेहरा भी माना जाता है। 2019 के विधानसभा चुनावों से पहले कलायत से टिकट की गारंटी पर ही सतविंदर राणा जेजेपी में शामिल हुए थे।।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad