जौनपुर, शादी से 13 दिन पहले युवक की पीट-पीटकर हत्या, बड़े भाई को बचाने में गई जान
Jaunpur Update
जौनपुर - लॉक डाउन के दौरान जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार की रात फिर एक युवक की लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। घटना जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो पांडे गांव की है।
मामले में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृत युवक की 27 मई को शादी होनी थी। वह एक दिन पूर्व ही गुजरात से गांव आया था। इमलो पांडे के पट्टी गांव निवासी प्रदीप कुमार का गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है।
बृहस्पतिवार को प्रदीप बाजार गए थे, जहां विपक्षियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी मामले को लेकर देर शाम गुट बनाकर दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडा, रॉड, कुल्हाड़ी लेकर प्रदीप के घर धमक गए और उस पर हमला बोल दिया। बीचबचाव में आए छोटे भाई संदीप कुमार (29), चाचा शिवकुमार, चचेरे भाई मनीष की भी पिटाई की। लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से संदीप को गंभीर जख्म आए।
सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसओ मदनलाल मौके पर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सुबह एएसपी सिटी संजय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।
गुजरात में मोटर मैकेनिक था संदीप
घरवालों के मुताबिक संदीप गुजरात में रहकर मोटर मैकेनिक का काम करता था। लॉकडाउन के कारण रोजगार बंद हुआ तो बुधवार को वह पिता रामप्रसाद के साथ घर आ गया था। इसी 27 तारीख को उसकी शादी भी तय थी।
जौनपुर के कोहड़े गांव में सीमित लोगों की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी करते हुए बरात ले जाने की तैयारी थी। सिर पर सेहरा बंधता, इससे पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। संदीप की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।