• Breaking News

    जौनपुर, सेहरा बंधने से पहले युवक की हत्या, गुजरात से पांच घंटे पहले पहुंचा था घर |

    Jaunpur Update
    जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमलो गांव में बृहस्पतिवार की रात रंजिशन दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर एक की मौके पर ही पीटकर हत्या कर दी गयी और तीन अन्य को मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गयी तहरीर में कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है।

    %25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%2B%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%25A7%25E0%25A4%25A8%25E0%25A5%2587%2B%25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%2587%2B%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%2587%2B%25E0%25A4%25AF%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%2595%2B%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2580%2B%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%25BE%252C%2B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A4%2B%25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%2587%2B%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%259A%2B%25E0%25A4%2598%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%2587%2B%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%2587%2B%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%259A%25E0%25A4%25BE%2B%25E0%25A4%25A5%25E0%25A4%25BE%2B%25E0%25A4%2598%25E0%25A4%25B0%2B%2B%2523NayaSabera

    बताते हैं कि बृहस्पतिवार की शाम इमलो तिराहे पर पुराने विवाद को लेकर पाण्डेय पट्टी व इमलो गांव को दलित बस्ती के युवकों में कहासुनी और हल्की मारपीट हो गयी थी। उसी के खुन्नस को लेकर रात में करीब 8 बजे के करीब पाण्डेयपट्टी के लगभग 20 की संख्या में युवकों की एक टोली लाठी, डंडा, सरिया आदि धारदार हथियारों से लैस इमलो के टावर के पास आकर इमलो बस्ती के दलितों को ललकारने लगे। इधर से कुछ लोग देखने के लिये जैसे ही वहां पर गये पहले से मौजूद लोगों ने इन पर हमला बोल दिया। 

    मारपीट में इमलो पक्ष के संदीप कुमार 27 की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन अन्य प्रदीप कुमार (30), शिवकुमार (46), मनीष (14) घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक संदीप के बारे में बताया जाता है कि वह रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात के वापी में रहकर ट्रक चलाता था। ट्रक से ही वह गुजरात से घटना के पांच घंटे पहले ही घर पहुंचा था।

    सेहरा बंधने से पहले ही उठ गयी अर्थी
    शादी के सपने मन में सजाये हुए गुजरात से लौटे संदीप को क्या पता था कि उसकी शादी का सपना उसकी मृत्यु का रूप लेगा। गुजरात में दहशत फैलाये कोरोना के डर ने उसे अपने घर तो बुला लिया लेकिन घर आने के 5 घन्टे भी नहीं हुए थे और ठीक तरह से उसने गुजरात की व्यथा अपने घरवालों को बता भी न पाया था कि रंजिश में चले लाठी डंडे ने उसे मौत की नींद सुला दिया।

     बता दें कि संदीप की आगामी 28 मई को उसकी शादी जौनपुर के सुल्तानपुर कोहड़े में होने वाली थी। जिस घर में अगले सप्ताह से मंगल गीतो से गुंजायमान होना था उसी घर में आज करूण क्रन्दन से पूरा माहौल गमगीन था।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad