• Breaking News

    जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर के शिक्षकों ने डीएम को सौंपा 170.5 कुन्तल खाद्यान्न

    Jaunpur Update
    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी के आह्वान पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर जवाहर लाल यादव के नेतृत्व एवं प्राथमिक शिक्षक संघ मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष राजीव रत्नम तिवारी एवं मंत्री अजीत सिंह के प्रयास से स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के शिक्षकों ने स्वैच्छिक सहयोग से 4 लाख रूपया एकत्रित किया।             
    इस धनराशि के सापेक्ष 40 कुन्तल आटा, 60.50 कुंतल चावल, 30 कुंतल प्याज, 22 कुन्तल आलू, 5 कुन्तल दाल, 2 कुंतल चीनी, नमक 10 कुंतल, 500 बोतल सरसो का तेल, 6000 पैकेट मसाला क्रय करके गरीब परिवार में वितरण हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव एवं संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में जिलाधिकारी दिनेश सिंह को सौंपा गया। 

    शिक्षकों के इस कार्य की जहां जिलाधिकारी ने सराहना किया, वहीं शिक्षकों ने कहा कि आगे भी सहयोग के लिये खड़े रहेंगे। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, संजय मिश्रा, राहुल सिंह, हंसराज सिंह, राजेश प्रचेता, विजय प्रताप, संजय सिंह, त्रिवेणी प्रसाद, संदीप त्रिपाठी, अनुज सिंह, पृथ्वी पाल, सत्येन्द्र उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad