• Breaking News

    जौनपुर, बदहवास प्रेमी ने धारदार हथियार से काटा प्रेमिका का गला

    Jaunpur Update
    जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हीरापुर के राजस्व गांव जमालपुर निवासी मिठाई लाल की पुत्री सोनी 20 वर्ष की बदहवास प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर बीती रात धारदार हथियार से गले पर वार करके हत्या कर दिया। इस हृदय विदारक घटना से गांव में दहशत व्याप्त हो गया है।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठाई लाल की बड़ी पुत्री की शादी 10 साल पहले जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में हुआ था। उसका देवर उसकी बहन सोनी से प्रेम करने लगा जो शादी करना चाहता था। यह परिवार को नहीं पता था जो कहीं अन्यत्र उसकी शादी भी तय कर दिये। इसको लेकर बदहवास प्रेमी को नागवार लगी जो बिना सोचे-समझे बीती रात टगारी से युवती के गले पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। 

    घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर जुट गये लेकिन तभी हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन सोनी को आनन-फानन में अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच लोग जलालपुर पुलिस को सूचना दिये जिस पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया।

    इस बाबत पूछे जाने पर नवागत थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि इसकी बड़ी बहन का देवर ही घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल तहरीर के आधार पर जांच की कार्यवाही की जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad