• Breaking News

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5611 नए मामले, 140 लोगों की मौत

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 750 हो गई है. अब तक 3 हजार 303 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 42 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं


    कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 750
    अब तक 3303 लोगों की मौत, 42 से अधिक ठीक
    देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से हर रोज 5 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5611 नए मामले सामने आए हैं और 140 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 750 हो गई है.
    वहीं, अब तक 3 हजार 303 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 42 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी देश में 61 हजार 149 एक्टिव केस हैं. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. यहां अब तक 37 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 1325 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि 9639 लोग ठीक भी हो चुके हैं.
    महाराष्ट्र के बाद कोरोना से सबसे अधिक गुजरात प्रभावित है. यहां अब कुल मरीजों की संख्या 12 हजार को पार कर गई है और 719 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5043 लोग ठीक हो चुके हैं. गुजरात की तरह तमिलनाडु में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 12 हजार के पार पहुंच गया है. हालांकि, यहां मौत का आंकड़ा 84 ही है.

    दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार है. अब तक यहां 168 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4750 लोग ठीक हो चुके हैं. राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के करीब पहुंच गया है. यहां अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 5465 है, जिसमें 258 लोग जान गंवा चुके हैं.
    पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में 323 नए केस सामने आए हैं. अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 4 हजार 926 हो गई है. इसमें से 2 हजार 918 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 123 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से सबसे अधिक आगरा प्रभावित है. यहां अब तक 827 मामले सामने आ चुके हैं.



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad