• Breaking News

    कोरोना से पूरी दुनिया में करीब 3 लाख 10 हजार से ज्यादा की मौत, US में 88000 और UK में 34 हजार से अधिक मरे

    वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है और अब तक तीन लाख दस हजार से अधिक लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है तथा इससे संक्रमितों मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 46 लाख हो गई है। इनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं। 


    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चला है कि रविवार (17 मई) देर रात करीब 12 बजकर 55 मिनट (भारतीय समयानुसार) तक कुल 310,010 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है, जबकि कोरोनो वायरस के संक्रमित मामलों की वैश्विक संख्या 45,99,738 हो गई है, जिनमें से 16,66,834 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
    भारत प्रभावित देशों में 11वें स्थान पर, अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत
    भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और यह संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में 11वें स्थान के साथ ही वैश्विक महामारी के केंद्र चीन को पीछे छोड़ चुका है। यहां कुल मरीजों की 90,615 है
    जबकि इस बीमारी की वजह से अब तक कुल 2871 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां 14 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए है। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में 14,56,029 संक्रमित है और 88,211 की मौत हो चुकी है। इनमें से 2,50,747 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
    रुस में भी कोविड-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है और यह कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। देश में संक्रमितों की संख्या ढाई लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। यहां अब तक 2,72,043 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 2,537 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
    यूरोप में गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 31,763 लोगों की मौत हुई है और 2,24,760 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में कोरोना से 2,30,698 लोग संक्रमित है जबकि 27,563 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 84,038 लोग संक्रमित हुए हैं और 4637 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।
    यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, और ना ही किसी की मौत हुई है। यहां अब तक 1,79,630 लोग संक्रमित हुए हैं और 27,532 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,75,715 लोग संक्रमित हुए हैं और 7938 लोगों की मौत हुई है, ठीक होने वाले मरीजों की तादाद 1,52,600 है।
    इसके अलावा ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,41,455 लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 34,546 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 1,48,067 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 4096 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण  के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 22,627 हो गई है। वहीं, 214 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
    कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 118392 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 6937 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। 
    वहीं, इराक में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3260 हो गई है और इस महामारी के चलते अब तक कुल 121 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में 15046, बेल्जियम में 9005, नीदरलैंड में 5689, कनाडा में 5769, मेक्सिको में 4767, स्वीडन में 3674, स्विट्जरलैंड में 1878, आयरलैंड में 1533 और पुर्तगाल में 1203 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कुल संक्रमितों की संख्या 38,799 हो गई है, जबकि 834 लोगों की मौत हो चुकी है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad