• Breaking News

    किसी भी जिले के लिए श्रमिक विशेष ट्रेन चलाने के लिए तैयार: पीयूष गोयल

    रेलवे देश के किसी भी जिले के लिए विशेष चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह बात शनिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कही। इसके साथ ही उन्होंने देशभर के जिलों के जिलाधीशों से लॉकडाउन के कारण उनके क्षेत्र में फंसे प्रवासी मजदूरों की एक सूची तैयार करने के लिए भी कहा।


    उन्होंने कहा कि इस काम के लिए जिलाधीशों को राज्य और रेलवे दोनों के नोडल अफसरों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। रेल मंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को राहत मुहैया देने के लिए भारतीय रेलवे देश के किसी भी जिले से विशेष ट्रेन चलाने के लिए तैयार है। जिलाधीश ऐसे श्रमिकों की सूची बनाकर रेलवे के नोडल अफसर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    बता दें कि गोयल बीते कुछ दिनों से राज्य सरकारों से प्रवासियों को उनके घर ले जाने वाली ट्रेनों को मंजूरी देने की अपील कर रहे हैं। यह अपील विशेषकर झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से की गई है।

    लॉकडाउन में रेलवे ने 1,074 श्रमिक ट्रेन चलाईं
    केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने एक मई से अब तक 1,074 श्रमिक विशेष ट्रेन चलाई हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान 14 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को देश के विभिन्न हिस्सों में उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    शुक्रवार को रेलवे ने बताया था कि प्रवासियों के परिवहन के लिए उसे पिछले 15 दिनों में राज्यों से 1,000 से अधिक मंजूरियां मिली हैं। इन ट्रेनों से सबसे अधिक श्रमिक उत्तर प्रदेश पहुंचे। इसके बाद बिहार का स्थान रहा।

    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प्रवासियों के परिवहन के लिए ट्रेनों के संचालन में उत्तर प्रदेश और बिहार की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत श्रमिक ट्रेनें इन्हीं दोनों राज्यों में गई हैं।

    सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश ने 526 ट्रेनों को दी मंजूरी
    उत्तर प्रदेश ने 526 ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है, उसके बाद बिहार ने 269 और मध्य प्रदेश ने 81 ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है। झारखंड ने 50, ओडिशा ने 52, राजस्थान ने 23 और पश्चिम बंगाल ने नौ ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad