• Breaking News

    जौनपुर, अनियंत्रित रोडवेज बस ने खड़े ट्रक मॆ मारी टक्कर , 6 लोग घायल

    Jaunpur Update
    जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली मार्ग पर इतहरा के निकट बुधवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे प्रतापगढ़ की तरफ़ जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो कर खड़ी ट्रक में जा घुसी जिससे उसमे बैठे 6 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया गया ।                                 

    बताते है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली मार्ग पर ग्राम इतहरा के निकट सड़क के किनारे पहले से खड़ी ट्रक में प्रतापगढ़ की ओर जा रही रोडवेज की बस जा टकराई जिससे उसमे बैठे फिरोजाबाद निवासी सचिन कुमार 30 वर्ष , बादा निवासी सत्यनारायण 33 वर्ष , बादा निवासी शीला देवी 30 वर्ष , आगरा निवासी बीरेन्द्र कुमार 33 वर्ष , मैनपुरी निवासी रेणु देवी 30 वर्ष , फतेहपुर निवासी प्रेमकुमारी 40 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गई।

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर अरविन्द यादव , उप निरीक्षक बृज बिहारी सिंह अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ 108 एम्बुलेन्स से सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई ।

    थानाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि सूरत से प्रवासी लोगो को ट्रेन से जौनपुर लाया गया था वहाँ से आगरा फोर्ट डिपो की बस संख्या UP85 AT 7133 से कुल 33 लोगो को लिवाकर जा रही थी कि इतहरा के निकट सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी ।

    दुर्घटनाग्रस्त बस के सभी यात्रियों को बालिका हिन्दू इन्टर कालेज स्थित कवारन्टीन सेन्टर में रखा गया है जहाँ से दूसरी बस आने के बाद उन्हें उनके गन्तव्य के लिए भेज दिया जाएगा ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad