• Breaking News

    जौनपुर, महामारी को खत्म करने के लिए छोटी बच्चियां अल्लाह से मांग रहीं दुआएं

    Jaunpur Update
    जौनपुर। रमजान का महीना खत्म होने को है और ईद भी नजदीक है परन्तु कोरोना महामारी ने इस बार ईद की सेवई की मिठास ही गायब कर दिया है। इसका सबसे बड़ा असर छोटे बच्चों पर पड़ा है।

    साल भर बच्चे ईद के आने की प्रतीक्षा करते हैं कि नये कपड़े पहनेंगे, खूब खरीददारी होगी, बड़े-बुजुर्गों से त्योहारी मिलेगी परंतु इस बार सब कुछ गायब है। ऐसे में बच्चों ने 22 रमजान से लेकर अब तक रातों में अल्लाह से दुआएं मांगते नजर आये कि इस महामारी से लोगों को निजात मिले। 

    नगर के बलुआ घाट निवासी डा. तसनीम फातिमा की बड़ी बेटी जूरीयत जहरा 9 वर्ष व छोटी बेटी नाफेहा जहरा 3 वर्ष ने पूरे रमजान में खुदा से इस महामारी से निजात पाने के लिये दुआएं मांगीं।

     बच्चो का कहना है कि ईद इस बार हम लोग नहीं मना पायेंगे, क्योंकि कोरोना ने सभी को घरों में कैद कर दिया है। ऐसे में हम बच्चों की दुआओं को जरूर अल्लाह सुनेंगे और पूरी दुनिया को इस महामारी से छुटकारा दिलाने में कामयाब होंगे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad