वाराणसी में शिक्षक समेत तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 85, तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग डिस्चार्ज
मेदांता से हाल ही में कैंसर का इलाज कराकर आए दारानगर निवासी एक शिक्षक समेत तीन लोगों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। पांच को अस्पताल से छूट्टी के मिलने बाद अब तक 50 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है।
एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि अब आइसोलेशन वार्ड में 34 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि दारा नगर निवासी मरीज में सोमवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे बीएचयू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। बताया कि मेदांता में कैंसर के इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनमें कोरोना के लक्षण बताए थे।
जिसके बाद वाराणसी आने के बाद रविवार को ईएसआई हॉस्पिटल में सैम्पल लिया गया था। आईएमएस बीएचयू के माइक्रो बायोलॉजी लैब से शाम को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद घर के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। इसके अलावा जैतपुरा में पहले से संक्रमित पावरलूम संचालक के संपर्क में आए 24 और 32 वर्ष के दो युवकों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को ही जयप्रकाश नगर, शिवाजी नगर और सिगरा से भर्ती तीन पुलिसकर्मियों और दवा कारोबारी के सम्पर्क में आकर संक्रमित हुए पियरी और सुजाबाद के दो लोगों
की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।