• Breaking News

    आज से दिल्ली से खुलेंगी मुंबई-पटना-कानपुर के लिए ट्रेनें, जानें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

    कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने के वास्ते आज से भारतीय रेलवे कुछ यात्री ट्रेनों की सेवा प्रारंभ कर रही है।

    कोरोना लॉकडाउन के बीच रेल मंत्रालय आज यानी 12 मई से देश की राजधानी नई दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख शहरों के लिए 15 जोड़ी ट्रेन चलाने जा रहा है। नई दिल्ली से पटना, रांची, हावड़ा, डिब्रूगढ़, मुंबई, जम्मू तवी, अहमदाबाद सहित 15 रूटों पर एसी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के लिए टाइम टेबल की घोषणा कर दी है। इनमें से कुछ ट्रेनें हर दिन चलेंगी तो कुछ सप्ताह में दो दिन और कुछ साप्ताहिक हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये सभी ट्रेनें एसी हैं, जिसका किराया राजधानी के समान है। 
    इन स्पेशल ट्रेनों की टिकट के लिए रविवार शाम को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग हुई। अगर आप भी इन ट्रेनों का सफर कर घर जाना चाहते हैं तो आप भी जान लें कि कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी, क्या टाइमिंग होगी और कहां-कहां ट्रेनों का स्टॉपेज होगा। 
    दिल्ली से यहां तक चलेंगी ट्रेनें : 
    ये विशेष ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी।
    देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, टाइमिंग, स्टॉपेज
    कहां से(समय)कहां तक(समय)फ्रीक्वेंसी स्टॉपेजकब से चलेगी
    हावड़ा(16:50)नई दिल्ली(10:00)रोजधनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल12 मई 2020
    नई दिल्ली(16:55)हावड़ा़(09:55)रोजधनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल13 मई 2020
    राजेंद्र नगर(19:00)नई दिल्ली(07:40)रोजपटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल    12 मई 2020
    नई दिल्ली(17:15)राजेंद्र नगर(05:30)रोजपटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल13 मई 2020
    डिब्रूगढ़(20:35)नई दिल्ली(10:15)रोजदीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल14 मई 2020
    नई दिल्ली(16:10)डिब्रूगढ़(07:00)रोजदीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल    12 मई 2020
    नई दिल्ली(20:40)जम्मू तवी(05:45)रोज    लुधियाना    13 मई 2020
    जम्मू तवी(19:40)नई दिल्ली(05:00)रोजलुधियाना14 मई 2020
    बेंगलुरु(20:00)नई दिल्ली(05:55)रोजअनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन12 मई 2020
    नई दिल्ली(20:45)बेंगलुरु(06:40)रोज झांसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, नागपुर, सिकंदराबाद जंक्शन, गुंटाकल जंक्शन, अनंतपुर 14 मई 2020
    तिरुवनंतपुरम (19:15)नई दिल्ली (12:40)मंगल, गुरुवार, शुक्रवारअर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा15 मई 2020
    नई दिल्ली (10:55)तिरुवनंतपुरम (05:25)    मंगल, बुध और रविवारकोटा, वडोदरा, पनवेल, मडगांव, मैंगलोर, कोझीकोड, अर्नाकुलम जंक्शन,13 मई 2020
    चेन्नई सेंट्रल (06:05)नई दिल्ली (10:25)शुक्रवार, रविवारविजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा15 मई 2020
    नई दिल्ली (15:55)चेन्नै सेंट्रल (20:40)बुधवार, शुक्रवारआगरा, झांसी, भोपाल, नागपुर, वारंगल, विजयवाडा़,13 मई 2020
    बिलासपुर (14:00)नई दिल्ली (10:55)सोमवार, गुरुवाररायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी14 मई 2020
    नई दिल्ली (15:45)बिलासपुर (12:00)मंगल, शनिझांसी, भोपाल, नागपुर, रायपुर जंक्शन,12 मई 2020
    रांची (17:10)नई दिल्ली (10:55)गुरुवार, रविवारपंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल14 मई 2020
    नई दिल्ली (16:00)रांची (10:30)बुध, शनिपंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल13 मई 2020
    मुंबई सेंट्रल (17:00)नई दिल्ली (08:35)रोजवडोदरा, रतलाम, कोटा    12 मई 2020
    नई दिल्ली (16:25)मुंबई सेंट्रल (08:15)रोज    कोटा,रतलाम, वडोदरा,13 मई 2020
    अहमदाबाद (17:40)नई दिल्ली (07:30)रोजपालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव12 मई 2020
    नई दिल्ली (19:55)अहमदाबाद (09:40)रोजपालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव13 मई 2020
    अगरतला (18:30)नई दिल्ली (11:20)सोमवारबदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन18 मई 2020
    नई दिल्ली (19:50)अगरतला (13:30)बुधवारपंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   पाटलिपुत्र, बरौनी जंक्शन,  कटिहार जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन,20 मई 2020
    भुवनेश्वर (09:30)नई दिल्ली (10:45)रोजहिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल    13 मई 2020
    नई दिल्ली (17:05)भुवनेश्वर (17:25)रोज    कानपुर सेंट्रल,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   गया,  मूरी बोकारो स्टील सिटी, हिजली(खड़गपुर),14 मई 2020
    नई दिल्ली (10:55)मडगांव (12:50)    शुक्र, शनिरत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन15 मई 2020
    मडगांव (10:00)नई दिल्ली (12:40)सोमवार, रविवारकोटा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, पनवेल, रत्नागिरी,17 मई 2020
    सिकंदराबाद (12:45)नई दिल्ली (10:40)बुधवारनागपुर, भोपाल, झांसी20 मई 2020
    नई दिल्ली (15:55)सिकंदराबाद(14:00)रविवारझांसी,भोपाल, नागपुर,17 मई 2020

    रेलवे की गाइडलाइंस:
    • स्पेशल ट्रेन में सिर्फ थर्ड एसी और फर्स्ट एसी कोच होंगे।
    • सिर्फ ई टिकट के जरिए ही यात्रा होगी, जो कि IRCTC के वेबसाइट के जरिए आप ले सकते हैं।
    • यात्री सिर्फ सात दिन एडवांस में टिकट बुक करा सकते हैं।
    • यात्रियों को अपने लिए खाना और पानी खुद लाना होगा।
    • यात्रियों के ट्रेन की समय से कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना अनिवार्य होगा।
    • नई दिल्ली स्टेशन से जिनकी ट्रेन है, उन्हें यह भी ध्यान रखना होगा कि स्टेशन पर एंट्री केवल पहाड़गंज साइड से ही मिलेगी।
    • यात्रा के दौरान रेलवे की तरफ से कंबल और तौलिए नहीं दिए जाएंगे।
    • सिर्फ और सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले ही यात्रा कर पाएंगे।
    • यात्रियों को यात्रा और स्टेशन पर आने के समय कवर या फेस मास्क का उपयोग करना होगा।
    • स्टेशन और ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है।
    • गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्रियों को स्थानीय सरकार द्वारा तय हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
    • प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी।
    सफर के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान
    ]रेलवे के मुताबिक ट्रेनों में सिर्फ एसी कोच ही होंगे। किसी भी ट्रेन में जनरल या स्लीपर कोच नहीं लगाए जाएंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है  कि कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन पर जाने की इजाजत होगी। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ना बढ़े इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। रेलवे ने तय किया है कि वह प्लेटफार्म टिकट नहीं बेचेगी। 
    नहीं लगेगा पेंट्रीकार : 
    कल से चालू हाेने वाली ट्रेनों में पेट्रीकार का कोच नहीं होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बेहतर होगा यात्री भोजन और पानी साथ लेकर आएं, यात्रा के दौरान रेलवे उन्हें सिर्फ सूखा रेडी-टू-ईट भोजन और गर्म पानी देगा, जिसका उन्हें भुगतान करना होगा। ।
    चादर-तकिया नहीं मिलेगा : 
    अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए इन ट्रेनों में यात्रा करने वालों को कंबल, चादर और तौलिया आदि नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में वातानुकूलन के लिए विशेष नियम होंगे, तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रखा जाएगा और डिब्बों के भीतर ज्यादा से ज्यादा ताजा हवा की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad