• Breaking News

    Bihar Board Result 2020: मैट्रिक परीक्षा परिणाम आज होगा घोषित? बोर्ड से आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं हुई जारी

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। BSEB, Bihar Board Result 2020 Date and Time: बिहार बोर्ड की कक्षा 10 के लिए परिणामों की घोषणा की घोषणा को लेकर बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है। हालांकि, बोर्ड की तैयारियों को देखते हुए परिणामों की घोषणा की उम्मीदें की जा  सकती है। संभव है कि आज किसी भी समय नतीजों के बारे में अपडेट जारी कर सकता है। बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2020 की इंतजार कर रहे छात्र अपने परिणामों के बारे में जानकारी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे।
    Bihar Board Result 2020: मैट्रिक परीक्षा परिणाम आज होगा घोषित? बोर्ड से आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं हुई जारी

    इस प्रकार देखा जाए तो बीएसईबी, बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 डेट एवं टाइम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति जल्द समाप्त होने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां एक ओर टॉपर्स का इंटरव्यू चल रहा है तो दूसरी ओर रिजल्ट वेबसाइट भी पर काम हो रहा है।
    बीएसईबी, बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 डेट एवं टाइम को लेकर काफी लंबे समय से छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी रही है क्योंकि बिहार 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा काफी पहले की जा चुकी है, लेकिन पूरे देश में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लगाये गये लॉक डाउन के कारण कॉपियों का मूल्यांकन अभी तक नहीं हो पा रहा था। 
    बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 की घोषणा को लेकर बीएसईबी और राज्य सरकार के उठाये गये कदमों के चलते राज्य में 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरु कराया गया और अब बिहार बोर्ड की आंसर शीट की जांच का कांर्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही, बिहार बोर्ड ने अब 10वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के आधार पर टॉपर्स की कॉपियों की जांच फिर से शुरु कर दी है और इनका वीडियोकॉलिंग के माध्यम से वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरु की जाने की खबरें आ रही हैं।राज्य में कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद और और टॉपर्स के वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को देखते हुए बीएसईबी, बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 डेट और टाइम को लेकर उम्मीद की जा सकती है कि 10वीं के नतीजों की घोषणा की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। ऐसे में संभव है कि बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2020 की घोषणा बुधवार 20 मई की सुबह कर दी जाए।
    बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 डेट और टाइम को लेकर छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। साथ ही, परिणामों की घोषणा के बाद छात्र अपने नतीजे बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in, और biharboardonline.com पर विजिट करके चेक कर पाएंगे। वहीं, छात्र विभिन्न थर्ड पार्टी वेबसाइट्स के माध्यम से भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 मार्क-शीट डाउनलोड कर पाएंगे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad