हंदवाड़ा एनकाउंटर में मारा गया पाकिस्तान का रहने वाला टॉप लश्कर आतंकी हैदर
हंदवाड़ा, एएनआइ। हंदवाड़ा एनकाउंटर में पाकिस्तान का रहने वाला टॉप लश्कर आतंकी हैदर मार गिराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार के हवाले से ये जानकारी दी है।जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के खिलाफ सेना ने ऑपरेशन चलाया था। इसी ऑपरेशन के दौरान आतंकी को मार गिराय गया है।
इससे पहले जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के खिलाफ सेना ने ऑपरेशन चलाया ।इस आतंकी ऑपरेशन कर्नल और मेजर समेत भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं।कश्मीर घाटी के हंदवाड़ा में हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकी भी मार गिराए गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए हैं। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के अंतर्गत आता है।उन्होंने बताया कि सेना ने इलाके में आतंकियों के बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने के लिए ये ऑपरेशन चलाया। शहीद हुए सेना के अफसर, सुरक्षाकर्मियों की टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
सेना के सूत्रों के मुताबिक हंदवाड़ा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग की, जिसमें 21 राष्ट्रीय रायफल्स के कर्नल, मेजर और दो जवान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर भी मुठभेड़ में शहीद हुए हैं।
शहीद जवानों में 21 राष्ट्रीय रायफल्स के कर्नल आशुतोष, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश और लांस नायक दिनेश शामिल हैं। कर्नल आशुतोष को कश्मीर में बहादुरी के लिए दो बार वीरता पदक मिल चुका था। कश्मीर में जांबाजी दिखाने वाले श्रेष्ठ कमांडिंग ऑफिसर्स में उनकी गिनती होती थी।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।