• Breaking News

    जौनपुर, लाकडाउन की अवधि में शिक्षक नहीं करेंगे मूल्यांकन-फौजदार सिंह"अखिलेश"

    Jaunpur Update


    जौनपुर (मछलीशहर)। हिन्दुस्तान संवाद:माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव फौजदार सिंह"अखिलेश" ने कहा कि पूर्ण महामारी को दृष्टिगत रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार ने लाक डाउन 17 मई 2020 तक बढ़ा दिया है फिर भी उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों, परीक्षकों की जान जोखिम में डालकर 5 मई 2020 से उत्तर प्रदेश बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने की किस जल्दबाजी में है, यह समझ से परे है तथा अत्यंत असंवेदनशील निर्णय ले रही है।
       
    उन्होने कहा कि  पिछले कई दिनों से हमारी संगठन के माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों से रायसुमारी चल रही है तथा सभी परिणाम के विलंब से चिंतित अवश्य है ।परंतु महामारी की भयावहता से डरे एवं सहमे हैं।अतः शिक्षक हित को ध्यान में रखते हुए महासभा यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि जान जोखिम में डालकर  हमारे शिक्षक मूल्यांकन कदापि नहीं करेंगे।हमारी सरकार से मांग है कि मूल्यांकन का कार्य लाकडाउन समाप्त होने के बाद ही कराया जाए। प्रदेश की शिक्षा का लगभग 87 परसेंट भार वाहन करने वाला वित्तविहीन शिक्षक पहले 4 माह से विद्यालय बंद होने के कारण फीस जमा ना होने से अल्प भुगतान जो उसे मिलता है वह भी नहीं मिल पाने से परेशान है, अतः अतिशीघ्र उनके जीवन रक्षा हेतु पैकेज उपलब्ध कराया जाए। मूल्यांकन से पहले उनके दुर्घटना बीमा की कोरोना योद्धाओं की भांति व्यवस्था की जाए। विभिन्न जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने वेतन वितरण में देरी होने पर मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस दे रखे हैं उन्हें तत्काल रोका जाए। लाकडाउन के बाद मूल्यांकन हेतु सुदूर क्षेत्र से आने वाले परीक्षकों के आवागमन हेतु सुरक्षित वाहनों की व्यवस्था की जाए।उपर्युक्त बिंदु अत्यंत महत्वपूर्ण है अतः उत्तर प्रदेश शासन से पत्र के माध्यम से अनुरोध करते हैं कि समस्या का समाधान करने का कष्ट करें अन्यथा शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे तथा शासन के दबाव में किसी अप्रिय घटना के लिए शासन स्वयं जिम्मेदार होगा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad