• Breaking News

    जौनपुर, कोरोना पॉजिटिव के साथ आये युवक को जांच हेतु ले गई स्वास्थ की टीम ।

    Jaunpur Update

    जौनपुर (मुफ्तीगंज) - खुटहन थाना क्षेत्र के सुतौली गांव निवासी मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज सोहन लाल बिंद के साथ ही 5 मई को मुफ्तीगंज विकासखण्ड क्षेत्र के बिंझवार सागर गांव निवासी वीरेंद्र नागर पुत्र चंद्रिका प्रसाद नागर ने अपनी कार से अपने तीन साथियों के साथ मुम्बई के भारतीय कमला नगर वडाला  से लेकर  आया था।

    जिसमे बुधवार को साथ आये युवक का जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है। घर पहुंचने पर मुफ्तीगंज की स्वास्थ्य टीम ने वीरेंद्र नागर की थर्मल स्कैनिग कर 14 दिनों के लिए प्राथमिक विद्यालय में क्वारेन्टीन के लिए रख दिया था।लेकिन साथ मे आए युवक में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे।और गुरुवार की सुबह सी एच सी के अधीक्षक डॉ श्रवण कुमार यादव अपनी स्वास्थ्य टीम और खंडविकासधिकारी मुफ्तीगंज एस बी सिंह ने वीरेंद्र नागर को एम्बुलेंस से नेहरू नगर क्वारेन्टीन सेंटर पर जांच हेतु भेज दिया।साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस युवक ने बिना जिला अस्पताल पर जांच करवाये सीधा अपने घर आ गया था

    उसी दिन 5 मई को ही सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर श्रवण यादव ने इसे 21 दिन के लिए गांव के क्वारन्टीन सेंटर प्राथमिक विद्यालय में रहने की हिदायत दी थी। फिर भी उक्त युवक ने उनके बातो को न मानकर अपने आप घर के द्वार पर एक चार पाई डालकर रह रहा था, और हर रोज बाकायदा गाँव मे टहल घूम रहा है, कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ आने की जानकरी मिलने पर गांव के सभी लोग दहशत में  दिखे । ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते  भी घर नही छोड़ रहा था ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad