• Breaking News

    लॉकडाउन में भी समर कैंप, घर बैठे विभिन्‍न गतिविधियों में ऑनलाइन भाग लेंगे बच्‍चे

    Jaunpur Update
     
    हर साल शहर के बच्‍चों में गर्मी की छुटि़टयों का इंतजार इस वजह से भी रहता था कि समर कैंप में भाग लेकर अलग-अलग तरह के खेल व अन्‍य गतिविधियों को सीख सकेंगे।
    लॉकडाउन में भी समर कैंप, घर बैठे विभिन्‍न गतिविधियों में ऑनलाइन भाग लेंगे बच्‍चे Jamshedpur News
    इस साल कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के चलते इस सवाल को लेकर सस्पेंस पहले से था कि टाटा स्टील का खेल विभाग इस बार समर कैंप आयोजित करेगा या नहीं। अब इस पर से पर्दा उठ गया है। कंपनी की ओर से इस संबंध में बयान जारी कर ऑनलाइन समर कैंप आयोजित करने की जानकारी दी गई है।
    टाटा स्‍टील कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि इस बार का समर कैंप ऑनलाइन और निश्‍शुल्‍क आयोजित किया जाएगा। समर कैंप की शुरुआत 11 मई से ही हो रही है और यह 30 मई तक चलेगा। 
    प्रत्‍येक दिन अलग-अलग सत्र में शामिल होंगे खेल विशेषज्ञ, देंगे टिप्‍स
    ऑनलाइन समर कैंप आयोजित करने का मकसद 6-18 साल के बच्‍चों व युवाओं के बीच एक स्वस्थ्य जीवन शैली विकसित करना तथा उनका जुड़ाव टाटा स्‍टील से बनाए रखने का है। इस दौरान कई खेल विशेषज्ञ प्रत्येक दिन सत्र आयोजित करेंगे। बस इस कैंप में भाग लेने वाले युवाओं व उनके अभिभावकों को संबंधित वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें कैंप के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हो जायेगी। कुल 17 खेलों के विशेषज्ञ इस ऑनलाइन समर कैंप में भाग लेंगे।
    किस दिन किस खेल का होगा प्रशिक्षण
    •11 मई - उद्घाटन व आर्चरी
    •12 मई - बैडमिंटन
    •13मई - बास्केटबाल
    •14 मई - बॉक्सिंग 
    •15 मई - चेस
    •18 मई- क्लाइंबिंग
    •19 मई - क्रिकेट बैडमिंटन 
    •20 मई - क्रिकेट बॉलिंग
    •21 मई - फुटबाल
    •22 मई - गोल्फ
    •23 मई - हैंडबाल
    •25 मई - कराटे
    •26 मई - रोलर स्‍केटिंग
    27 मई - टेबल टेनिस
    •28 मई - टेनिस
    •29 मई - योगा
    •30 मई- जुंबा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad