BIG BREAKING : पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनका साथी गिरफ्तार, एसटीपी के प्रोजेक्ट मैनेजर को अपहरण और धमकी देने का आरोप
Jaunpur Update
जौनपुर शहर के पचहटिया में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोजेक्ट मैनेजर ने पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह, उनके करीबी विक्रम सिंह समेत चार लोगों पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। लाइन बाजार थाने में देर रात केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूर्व सांसद के कालीकुट्टी स्थित आवास पहुंची। वहां से पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दूसरे आरोपी विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
दोनों को कड़ी सुरक्षा में लाइन बाजार थाने से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया है। वहां एसीजेएम ने विक्रम सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। धनंजय सिंह की ओर से सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है।
शहर के पचहटिया इलाके में करोड़ों की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है। कार्यदाई संस्था जलनिगम ने मुज्जफरनगर के सिंघल ग्रुप को निर्माण का जिम्मा सौंपा है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विक्रम सिंह दो लोगों के साथ 4 मई को उनकी साइट पर आए और जबरन गाड़ी में बिठाकर धनंजय सिंह के घर ले गए।
वहां धनंजय सिंह ने पिस्टल दिखाकर धमकाते हुए एसटीपी निर्माण के लिए सामग्री की आपूर्ति लेने का दबाव बनाने लगे। उनकी ओर से दी जा रही सामग्री की खराब गुणवत्ता का हवाला देते हुए आपूर्ति लेने में असमर्थता जताई तो अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की। उन्हें हिदायत दी गई है कि अगर वह उनकी बात नहीं मानते तो इसके परिणाम भुगतने होंगे।
तहरीर के आधार पर लाइन बाजार थाने में धनंजय सिंह, उनके करीबी विक्रम सिंह और दो अन्य के खिलाफ अपहरण, धमकी देने, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। देर रात शहर के कालीकुट्टी स्थित आवास पहुंचकर पुलिस ने पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर लिया।
लाइन बाजार एसओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण और धमकी देने के मामले में पूर्व सांसद पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।