• Breaking News

    जौनपुर, पुलिस का बेहतरीन प्रयास, दो घंटे में फर्जी अपहरण का पर्दाफाश

    Jaunpur Update
    जौनपुर (जलालपुर) - स्थानीय थाना क्षेत्र के ककोरी गाँव निवासी  सत्य प्रकाश 19 वर्ष पुत्र बृजेश कुमार को गुरूवार की शाम  त्रिलोचन  से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है कि सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया ।

    परिजनों ने अपहरण व रंगदारी माँगने का लिखित तहरीर भी दे दिया । यह घटना गुरुवार की  शाम लगभग आठ बजे की है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह तथा एस आई अखिलेश यादव पुलिस बल के साथ सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल के लोकेशन बताने के आधार पर छतारी ककोरी के बीच घुमने लगे और मात्र दो घंटे के अन्दर सत्यप्रकाश को अपने कब्जे में ले लेकर थाने आए ।

     पूछताछ करने पर पता चला कि यह घटना अपहरण का नहीं बल्कि आशियाना का है । सत्यप्रकाश का जिस औरत  से आशियाना चल रहा था उसके पति को इसकी जानकारी हो गयी । और वह फोन करके छतारी गाँव बुलाया और उनके आने पर पति सहित तीन और लोगोंं ने मिलकर सत्य प्रकाश पर चढ़ा इश्क का भूत उतार दिया । इस सत्यता को छुपाकर फर्जी अपहरण का रूप दे दिया गया ।

    लेकिन पुलिस ने सराहनीय कार्य किया और मात्र  दो घंटे में ही दोनों पार्टियों को उठाकर थाने ले आए और परिजनों की मौजूदगी में दूध का दूध और पानी का पानी कर दिखाया । पुलिस के इस कार्य की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना किया है । और कहा कि पुलिस चाह ले तो एक सुई भी अपनी जगह से गुम नहीं हो सकता अपराध और अपराधी तो बहुत दूर की बात है ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad