• Breaking News

    जौनपुर, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा निर्माणाधीन कॉलेज का किया गया निरीक्षण ।

    Jaunpur Update
    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा निर्माणाधीन उमानाथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने 20 अप्रैल 2020 के बाद मेडिकल कॉलेज में किए गए कार्य तथा उसके सापेक्ष किए गए भुगतान का विवरण उपलब्ध कराने के  निर्देश दिए ।वहां उपस्थित राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि अभी मेडिकल कालेज में 52 मजदूरों द्वारा कार्य किया जा रहा है ।

    जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी पाण्डेय द्वारा मीरपुर तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के श्रीनिवास रामानुजन अनुसंधान भवन में बने एल -1 हॉस्पिटल एवं मां दुर्गा में शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से उनका हालचाल पूछा तथा अस्पताल में मिलने वाले भोजन एवं नाश्ते की जानकारी प्राप्त की। मीरपुर एल -1 हॉस्पिटल में 110 तथा श्रीनिवास रामानुजन अनुसंधान भवन में 55 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। भर्ती मरीजों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां खाने में रोटी, चावल, दाल, सब्जी तथा नाश्ते में चाय और बिस्कुट मिला है। हॉस्पिटल की सफाई तथा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया है, डॉक्टर देखने आते हैं। मीरपुर हॉस्पिटल में किसी को बुखार अथवा अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, मरीज हॉस्पिटल की व्यवस्था से पूर्ण रूप से संतुष्ट दिखे। 

    उन्होंने इस व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया ।मीरपुर में आज मरीजों को सेब तथा केला भी दिया गया था। जिलाधिकारी ने सभी से कहा कि किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है सभी का अच्छे से इलाज किया जाएगा तथा ठीक करके ही घर भेजा जाएगा। उन्होंने सभी को हिदायत दी कि आपस में भी कम से कम 2 गज की दूरी बना कर रहे ।

    जिलाधिकारी द्वारा मां दुर्गा इंटर कॉलेज में महाराष्ट्र तथा गुजरात से आए प्रवासी श्रमिकों से मुलाकात की गई। यहां पर आज लगभग डेढ़ सौ प्रवासी श्रमिक ट्रेन से आए हैं जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा संक्रमण के लक्षण न पाए जाने पर उन्हें राशन की किट देकर 21 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन में भेजा जायेगा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad