• Breaking News

    जौनपुर, महिला को निर्वस्त्र कर सड़क के बीचो बीच की गई पिटाई

    Jaunpur Update
    जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली के क़स्बे में बुधवार को कुछ युवक और उसके परिवार वालों ने एक महिला को सड़क पर नंगा करके पीटा। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही। महिला ने कोतवाली जाकर शिकायत की तो मामला दर्ज कर लिया गया। पिटाई का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

    कस्बा निवासी अकबरी का आरोप है कि वो राशन लेने गई थीं। इसी बीच पास के ही कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच सड़क पर पीटते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। उसे अपमानित किया। इस दौरान पहुंची युवकों के परिवार की महिलाओं ने भी उनकी पिटाई की। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ थी लेकिन उनकी किसी ने मदद नहीं की। 

    मारपीट के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर देकर नामजद लोगों पर कार्रवाई की मांग की तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad