• Breaking News

    जौनपुर, कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने डीएम के लिए बजाई ताली ।

    Jaunpur Update
    जौनपुर। मां दुर्गा इंटर कॉलेज में गुजरात तथा दादर एवं नागर हवेली से लगभग 200 से 250 प्रवासी श्रमिक आए हुए हैं जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अपने घर भेज दिया जाएगा।  

    जिलाधिकारी ने कहा कि  सभी लोग घर जाकर  21 दिन होम क्वॉरेंटाइन में रहे ।घर में किसी को स्पर्श ना करें और न ही उनको कोई स्पर्श करें। उन्होंने कहा कि सभी को जाने से पहले एक राशन किट दी जाएगी तथा सब का खाता संख्या ,आधार कार्ड विवरण लिखा जाएगा जिसके बाद  पात्र पाए गए व्यक्तियों के खाते में शासन द्वारा 1000 भेजा जाएगा।

    मीरपुर में बनाए गए एल-1 हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से उनका हालचाल पूछा तथा उनसे अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। यहां पर इलाज करा रहे हैं कोरोना संक्रमित मरीजों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां भोजन पानी समय से एवं अच्छी गुणवत्ता का दिया जा रहा है। किसी को कोई समस्या नहीं है। 

    आज जिलाधिकारी द्वारा मरीजों के लिए खरबूजा और तरबूज भी भिजवाए गए थे, मरीजों के अनुरोध पर जिलाधिकारी द्वारा कल अस्पताल में सेब और केले भेजे जाएंगे । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉ गौरव को निर्देश दिया कि अस्पताल की साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाए तथा पूरे अस्पताल को कम से कम 2 बार सेनिटाइज किया जाए। उन्होंने कहा किसी भी मरीज को खाने पीने या अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। इस मौके पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने डीएम दिनेश कुमार सिंह के लिए ताली बजाकर उनका अभिनंदन जताया।

    इसके पश्चात जिलाधिकारी ने भंडारी रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्पेशल ट्रेनों से आए हुए श्रमिकों का जानकारी प्राप्त की। स्पेशल ट्रेन से आने वाले श्रमिकों को स्टेशन पर भोजन के पैकेट, पानी एवं बिस्किट दिया जा रहा है तथा बसों के माध्यम से उन्हें गंतव्य स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad