• Breaking News

    जौनपुर, सड़क दुर्घटना में मुम्बई से घर लौट रहे एक युवक की मौत, दूसरा घायल

    Jaunpur Update 
    जौनपुर (मछलीशहर) - मुम्बई से बाइक द्वारा घर लौट रहे दो युवक महाराष्ट्र के अकोला जिले में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।बाइक पर साथ आ रही सात साल की बालिका बाल बाल बच गई हैं।

    मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोठारी गॉव निवासी चौथीराम यादव का पुत्र कमलाशंकर (32)अपने चचेरे भाई सुजीत कुमार(23)पुत्र राजबहादुर यादव तथा मानवी यादव( 7)पुत्री कमलाशंकर के साथ एक ही बाइक से मुम्बई से शुक्रवार को घर के लिए रवाना हुए।जब वे रात में लगभग11बजे महाराष्ट्र के अकोला जिले के ब्रिज नगर स्थित बालाजी मंदिर के समीप पहुचे तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गये। रात 11बजे हुई घटना में कमलाशंकर की मौत हो गयी।जबकि दूसरा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।जबकि साथ में चल बालिका को हल्की चोट आई है।घटना की सूचना पर मुम्बई से उनके परिवार के सदस्य मौके पर शनिवार को पहुंचे है।मृतक के शव और घायल को एम्बुलेंस द्वारा लेकर घर के लिए रवाना हुए हैं ।इधर घटना की सुचना घर पर मिलते ही कोहराम मच गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad