• Breaking News

    जौनपुर, श्रीनेतगंज कोरंटाइन स्थल की दुर्व्यवस्था पर मजदूर भड़के, बी डी ओ ने होम कोरन्टाइन का दिया निर्देश:

    Jaunpur Update 
    जौनपुर (मछलीशहर)-
    विभिन्न प्रदेशों से घर वापस आ रहे प्रवासी मजदूर प्रशासन के गले की हड्डी बन चुके हैं।कोरंटाइन स्थल की दुर्व्यवस्था का जहां मजदूर खुलकर विरोध कर रहे हैं और भागने का प्रयास कर रहे हैं,वहीं आजिज आकर प्रशासन ने होम कोरंटाइन का निर्देश जारी कर दिया है।जिसके कारण ग्रामीण कोरोना संक्रमण के भय से भयभीत हैं।

    बताया जाता है कि प्रवासी मजदूरों के ग्रामीण क्षेत्रों आने का क्रम जारी हो चुका है।ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से रोकने के लिये प्रसासन द्वारा सभी गांम पंचायतों के स्कूलों को कोरंटाइन स्थल बनाया गया है।खजुरहट गांव में 3 मई से बाहरी प्रदेश,राजस्थान,दिल्ली, मुंबई,गुजरात,कलकत्ता से आने वाले खजुरहट, कोढ़ा, थलोई, जहांसापुर के सुरेश यादव, राजेश पटेल, मानिक चंद्र, प्रमिला देवी, शैलेंद्र गौतम, मिथिलेश सरोज,धनंजय विन्द,हेमेंद्र,सुनील सहित 13 लोग श्रीनेतगंज प्राथमिक विद्यालय में कोरंटाइन किये गये हैं।

    जबकि जुड़ऊपुर प्राथमिक विद्यालय में दो लोग कोरंटाइन किये गये।जिसमें से एक भाग गया।जबकि श्रीनेतगंज कोरंटाइन स्थल की दुर्व्यवस्था का लोंगों ने कड़ा विरोध किया।आरोप लगाया कि न तो कोई चिकित्सक ही जांच करने आया न ही ब्लाक कर्मी व ग्राम प्रधान ही सुध लिया।सफाई कर्मी के न आने से शौचालय व परिसर में गन्दगी है।शुद्ध पेय जल की समस्या है।कोरंटाइन स्थल पर सेनेटाईजर व माश्क की व्यवस्था नहीं है।सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर पा रहे हैं।

    कितने तो रात में अपने घर चले जाते हैं और कितने गांव व रिस्तेदारी तक घूमते नजर आये।जिसके कारण ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण की चिंता है।इस बावत खण्ड विकास अधिकारी राजन राय से बात की गई तो बताया कि अब प्रवासी मजदूर घर पर ही कोरन्टाइन किये जायेंगे।जबकि खजुरहट गांव निवासी लल्लन पटेल,कमला प्रसाद उपाध्याय,लक्ष्मी शंकर पटेल सहित दर्जनों लोंगों ने मांग किया कि प्रवासी मजदूरों को विद्यालय में ही कोरंटाइन किया जाय,अन्यथा संक्रमण से भयानक स्थिति पैदा हो जायेगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad