जौनपुर, ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म, जिला चिकित्सालय में भर्ती कराई गई महिला |
Jaunpur Update
जौनपुर (जफराबाद) - इलाहाबाद से जौनपुर की दिशा में जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 4 घंटे जफराबाद आउटर पर खड़ी रही।
इस दौरान ट्रेन के जनरल बोगी में गाजीपुर निवासी परवाना बेगम पत्नी जुनेद गर्भवती महिला को लेबर पेन होने लगा। ट्रेन के बोगी में मौजूद महिलाओं ने मिलकर ट्रेन में ही डिलीवरी करा दिया। इस बात की जानकारी होने पर जफराबाद के आरपीएफ प्रभारी जेसी शर्मा ने जंक्शन पर मौजूद उच्चाधिकारियों को दिया जानकारी दिया।
बताते हैं कि जौनपुर जंक्शन पर मेडिकल टीम तथा एंबुलेंस बुला लिया गया। ट्रेन को तुरंत जफराबाद आउटर से जफराबाद जौनपुर जंक्शन पर बुलाया गया। महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पूछे जाने पर आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि जौनपुर जंक्शन पर पहले से ही श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म पर लगी हुई थी।
उक्त ट्रेन से यात्रियों को उतारकर थर्मल स्कैनिंग तथा अन्य कोरोना महामारी से संबंधित जांच की जा रही थी। प्लेटफार्म खाली न होने की वजह से उक्त ट्रेन को जफराबाद आउटर पर घंटे तक रोका गया था।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।