लॉकडाउन 4.0 : यूपी सीएम योगी ने तैयार की लिस्ट, जानें कहां क्या-क्या मिल सकती है छूट
देश में लॉकडाउन 4 भी लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि इस बार का लॉकडाउन नए रंग और रूप वाला होगा। पीएम के इस ऐलान के बाद लोग यह अर्थ निकाल रहे हैं कि इस बार कुछ और शर्तों के साथ कई दुकानें और बाजार खुल सकते हैं। पीएम ने हर राज्य के सीएम ने इस बारे में प्रस्ताव मांगा है। इस बीच यूपी सरकार ने केंद्र को लाकडाउन की स्थिति के संबंध में अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
प्रदेश सरकार अपनी ओर से इस तरह की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए कुछ पाबंदियों के साथ इस तरह की छूट देने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा दूध, दही व लस्सी बेचने वाले भी अपना काम कर पाएंगे। कुछ और कारोबार को भी छूट मिलेगी। हाल ही में चश्मा विक्रेताओं की ओर से सरकार को प्रतिवेदन दिया गया। सरकार को चश्मे जैसी आवश्यक चीज के लिए छूट की मांग कई जगह से की गई। इसी तरह डेंटिस्ट भी अपना काम कर सकेंगे।
रेड जोन में जारी रह सकती है पाबंदी :
बताया जा रहा है लॉकडाउन 4.0 में हॉटस्पॉट वाले इलाके में किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी। जहां कोरोना का संक्रमण नहीं फैला है वहां कुछ छूट मिलने की पूरी संभावना है। ग्रीन जोन वाले जिलों में पहले से ही काफी छूट दी गई है। इस बार ऑरेंज जोन में भी छूट मिलने की पूरी संभावना है।
मंत्रियों से भी लिया गया फीडबैक :
यूपी सरकार ने लॉकडाउन 4.0 की अपनी रिपोर्ट तैयार करने से पहले कई जगह से फीडबैक लिया। अधिकारियों के साथ साथ मंत्रियों से भी बात की गई है। सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट में मंत्रियों के फीडबैक को भी शामिल किया गया है। अब प्रदेश सरकार ने इस लाकडाउन में दी जाने वाली रियायतों व पाबंदियों व कोरोना संक्रमण की स्थिति के संबंध में अपनी रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है।इस बार केंद्र ने राज्यों से कई मामलों में स्थानीय स्थिति के हिसाब से छूट देने का संकेत दिया है। केंद्र सरकार 17 मई से पहले चौथे चरण के तहत नई पाबंदियां व रियायतों का ऐलान करेगी।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।