• Breaking News

    जौनपुर , योद्धा की तरह कोराेना की जंग में डटे हैं पुलिसकर्मी, लोग कर रहे जज्बे को सलाम

    Jaunpur Update

    जौनपुर (मछलीशहर)  : देश में चल रहे कोरोना वायरस संक्रमण से जंग लड़ रहे सरकारी महकमें के अधिकारी व कर्मचारियों में जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम बढ़ चढ़कर काम कर रही है। वहीं कानून व्यवस्था संभाल रखने में पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं है। वे इन दिनों कई घंटों तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने अपने स्तर की डयूटी पर तैनात दिखाई दे रहे हैं।

     स्थानीय नगर के चुंगी चौराहे पर कोरमलपुर के ग्रामीणों ने सपा नेता पंधारीलाल यादव के नेतृत्व में अपनी जान को जोखिम में डालकर काम करने वाले पुलिस कर्मियों का माला पहनाकर स्वागत व पुलिस बल के जवानों पर पुष्प वर्षा की। जिसे देख लोगो की आँखे नम हो गई। हरिओम शुक्ला ने कोतवाल पंकज पांडेय बुके दे कर स्वागत किया। इस दौरान एस आई विजय कुमार, शिवराज यादव व महेन्द्र यादव सहित तमाम पुलिस कर्मियों को जान जोखिम में डालकर दिन रात मेहनत करने पर माला पहनाकर स्वागत किया।

    जिसे देख अधिकारियों की आँखे भर आईं और सदैव इसी प्रकार काम करने की बात कहते हुए कहा कि आप लोगो ने जो सम्मान दिया है उसे कभी नही भूला पाएंगे आप लोग लाकडाउन के दौरान घर की लक्ष्मण रेखा न लांघे हम सब आपके साथ ही और कोरोना को हराने में सफल होंगे। इस दौरान पंडित टी पी त्रिपाठी, रामसहाय यादव(प्रधान), सुरेश जायसवाल, राहुल यादव, सुभाष मौर्या, मुस्ताक ख़ान, रमजान खान आदि मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad