• Breaking News

    पीएम मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, लॉकडाउन पर मांग सकते हैं सुझाव!

    देश में कोरोना वायरस संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानि आज दोपहर तीन बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि इस बैठक में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्रियों से सुझाव मांगे जा सकते हैं।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल को भी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की थी। बातचीत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया था कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था को महत्व देना होगा और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को भी जारी रखना होगा। 

    बैठक को लेकर पीएमओ ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश के प्रयासों को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें। उन्होंने राज्यों के लिए हॉटस्पॉट्स यानी रेड जोन क्षेत्रों में सख्ती से दिशानिर्देश लागू करने के महत्व पर प्रकाश डाला था।

    प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा था कि कोरोना वायरस का प्रभाव आने वाले महीनों में दिखाई देगा और मास्क और फेस कवर जीवन का हिस्सा बन जाएंगे। इस बैठक में कुछ मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था।

    बता दें कि, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन किया हुआ है। इस दौरान इलाकों को तीन जोन में बांटा गया है। जिनमें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन शामिल हैं। लॉकडाउन के नियमों में जोन के आधार पर ही छूट दी गई है।

    वहीं, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हुई है।

    इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 हो गई है, जिनमें 41,472 सक्रिय हैं, 19,358 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। 


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad