• Breaking News

    जौनपुर, बॉयफ्रेंड से मिलने गई प्रेमिका के साथ हैवानियत, गांव के युवक ने साथियों की मदद से किया रेप

    Jaunpur Update
    जौनपुर - महराजगंज थाना अंतर्गत एक गांव के सुनसान इलाक़े में प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका को गांव के ही कुछ युवकों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की। उसे बेदम करने के बाद सभी प्रेमिका पर टूट पड़े। तीन युवकों ने उसके हाथ-पैर पकड़े और एक ने रेप किया। गुरुवार को पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो चारों आरोपियों संग प्रेमी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

    देर रात गांव से दो किलोमीटर सुनसान जगह पर प्लान के तहत प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। उसको जाता देख गांव के चार युवक भी पीछे लपक लिए। प्रेमी युगल साथ में बातचीत कर ही रहे थे कि चारों आ धमके। पहले सभी ने प्रेमी की धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद सभी युवती पर टूट पड़े। तीन युवकों ने उसे पकड़ा और चौथे ने दुष्कर्म किया।

    वारदात को अंजाम देने के बाद सभी धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। सुबह लड़की ने थाने पर जाकर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad